Retirement planning: चंडीगढ़, सिलिगुड़ी से मैसूर तक: भारत के वो 8 शहर जहां रिटायरमेंट में जिंदगी जीना किफायती और आरामदायक हो सकता है

AhmadJunaidBlogSeptember 17, 2025415 Views


Retirement planning: रिटायरमेंट को अक्सर आराम, खाली समय और खुद के लिए वक्त मान लिया जाता है। लेकिन असली सवाल है यह है कि आखिर भारत के किस शहर में रिटायर होना अच्छा है। बड़े शहर आराम तो देते हैं, मगर महंगे घरों, ट्रैफिक और प्रदूषण से जीवन कठिन बना देते हैं।

सम्बंधित ख़बरें

ऐसे में छोटे शहर रिटायरमेंट के लिए बेहतर विकल्प साबित हो रहे हैं जहां जीवन सस्ता, शांत और सुविधाजनक है। आज हम आपको भारत के ऐसे बेहतरीन शहर बताने जा रहे हैं जो रिटायरमेंट के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। 

1. चंडीगढ़/पंचकुला

  • क्यों खास: साफ-सुथरा, हरा-भरा और व्यवस्थित शहर है।
  • किराया: ₹15,000 – ₹30,000
  • हेल्थकेयर: प्रीमियम अस्पताल और निजी क्लीनिक

2. मैसूर (कर्नाटक)

  • क्यों खास: योग, हरियाली, सांस्कृतिक माहौल और स्वच्छ हवा।
  • किराया: ₹12,000 – ₹20,000 (2BHK)
  • हेल्थकेयर: अच्छे अस्पताल और क्लीनिक

3. सिलिगुड़ी (प. बंगाल)

  • क्यों खास: हिमालय की तलहटी में प्रदूषण-रहित, सस्ता जीवन।
  • किराया: ₹10,000 – ₹15,000
  • हेल्थकेयर: पर्याप्त आधुनिक सेवाएं

4. कोयंबटूर (तमिलनाडु)

  • क्यों खास: शांत मौसम, ध्यान और स्पिरिचुअल एनर्जी।
  • किराया: ₹14,000 – ₹25,000
  • हेल्थकेयर: आधुनिक अस्पतालों की उपलब्धता

5. जयपुर (राजस्थान)

  • क्यों खास: किफायती मकान और अच्छे मोहल्ले।
  • किराया: ₹10,000 – ₹18,000
  • हेल्थकेयर: अस्पताल और आधुनिक हेल्थ सेंटर

6. देहरादून (उत्तराखंड)

  • क्यों खास: पहाड़ और मैदान के बीच संतुलित जीवन।
  • किराया: ₹12,000 – ₹20,000
  • हेल्थकेयर: अस्पताल और क्लीनिक अच्छी सेवाओं के साथ

7. भुवनेश्वर (ओडिशा)

  • क्यों खास: प्राचीन मंदिर और आधुनिक सुविधाओं का संतुलन।
  • किराया: ₹10,000 – ₹20,000
  • हेल्थकेयर: अस्पताल और क्लीनिक का अच्छा नेटवर्क

8. नागपुर (महाराष्ट्र)

  • क्यों खास: ऑरेंज सिटी, साफ-सुथरा माहौल और तेजी से बढ़ता इन्फ्रास्ट्रक्चर।
  • किराया: ₹12,000 – ₹20,000
  • हेल्थकेयर: अच्छे अस्पताल और मेट्रो का विकास

रिटायरमेंट का मतलब सिर्फ नौकरी छोड़ना नहीं है, बल्कि जीवन के अगले अध्याय को कहां और कैसे जीना है यह तय करना है। भारत के छोटे और स्मार्ट शहर कम खर्च में सुकून और सुविधाओं भरा जीवन दे सकते हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...