GK Energy IPO: जीके एनर्जी का आईपीओ आज से खुला! ब्रोकरेज से जानिए पैसा लगाना चाहिए या नहीं

AhmadJunaidBlogSeptember 22, 2025430 Views


GK Energy IPO: पुणे स्थित कंपनी जीके एनर्जी (GK Energy) का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल चुका है। निवेशक इसे आगामी 23 सितंबर तक सब्सक्राइब कर सकते हैं। कंपनी ने इस आईपीओ का प्राइस बैंड 145-153 रुपये के बीच रखा है और 98 शेयरों का 1 लॉट तय किया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें

GK Energy इस IPO के जरिए कुल 464.26 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है, जिसमें से 400 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू और 64.26 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, जिसमें लगभग 42 लाख शेयर शामिल हैं। इन पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने लंबे समय के वर्किंग कैपिटल और सामान्य कॉर्पोरेट खर्चों के लिए करेगी।

GK Energy मुख्य रूप से केंद्रीय सरकार के PM-KUSUM योजना के तहत सोलर-पावर्ड एग्रीकल्चरल वाटर पंप सिस्टम्स के लिए इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कमिशनिंग (EPC) सर्विस देती है। जनवरी 2022 से जुलाई 2025 के बीच इस योजना के तहत इंस्टॉल किए गए सोलर पंप सिस्टम की संख्या के आधार पर कंपनी की पहचान होती है।

31 मार्च 2025 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में कंपनी ने 133.21 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट और 1,094.83 करोड़ रुपये का ऑपरेशंस से राजस्व कमाया था। इसके एक साल पहले, 2023-24 में नेट प्रॉफिट 36.1 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 411.09 करोड़ रुपये था। इस समय कंपनी की मार्केट कैपिटलाइजेशन करीब 3,103 करोड़ रुपये है।

पैसा लगाएं या नहीं?

SBI Securities ने इस IPO को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह देते हुए कहा कि कंपनी का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, साथ ही इस क्षेत्र में भविष्य में भी अच्छा ग्रोथ दिखता है। हालांकि, महाराष्ट्र में ज्यादा एक्सपोजर और नियामकीय जोखिम को ध्यान में रखना होगा।

Canara Bank Securities ने भी निवेशकों को इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है लेकिन साथ ही कंपनी के ऑपरेटिंग कैश फ्लो में निगेटिविटी को लेकर चेताया है।

BP Equities ने भी निवेशकों को इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है और कहा कि कंपनी की वैल्यूएशन अन्य कंपनियों के मुकाबले किफायती है और यह लंबे समय में अच्छा रिटर्न दे सकती है।

SMIFS ने भी निवेशकों को इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह देते हुए कहा कि कंपनी के मजबूत ऑर्डर बुक और आगामी योजना के कारण इसे लंबी अवधि के लिए बेहतर अवसर बताया है।

Ventura Securities ने भी निवेशकों को इस आईपीओ को ‘सब्सक्राइब’ करने की सलाह दी है और कहा कि कंपनी के एसेट-लाइट बिजनेस मॉडल और भारत में सोलर एग्रीकल्चरल पंप्स में नेतृत्व की बात करते हुए निवेश की सलाह दी है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...