
Upcoming Car Launches in May 2026: मई 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। कई बड़ी कंपनियां नए मॉडल लॉन्च या कीमतों का ऐलान करने जा रही हैं। Tata Motors, Honda, Toyota और BMW जैसे ब्रांड इस महीने बड़े दांव लगाने की तैयारी में हैं। चलिए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन की कारें लॉन्च हो सकती है।
MG Majestor
MG Majestor की कीमतें इस महीने सामने आ सकती हैं। यह तीन-रो SUV 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन, 4WD और प्रीमियम फीचर्स के साथ आ सकती है। इसकी कीमत 39-45 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।
Toyota Urban Cruiser Ebella
Toyota Urban Cruiser Ebella एक इलेक्ट्रिक SUV है, जिसमें 543 किमी तक की रेंज और फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन मिल सकता है।इसकी संभावित कीमत 16-20 लाख रुपये के बीच हो सकती है।
2026 Honda City facelift & Honda ZR-V
Honda City Facelift और Honda Z-RV 22 मई को लॉन्च हो सकते हैं। City फेसलिफ्ट में डिजाइन और फीचर अपडेट मिलेंगे, जबकि Z-RV प्रीमियम SUV सेगमेंट में Tiguan और Kodiaq को चुनौती देगी।
Tata Sierra EV
Tata Sierra EV इस महीने डेब्यू कर सकती है। यह RWD और AWD दोनों विकल्पों में आएगी और कीमत 15-25 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। यह Creta Electric और Mahindra BE 6 जैसे मॉडलों से मुकाबला करेगी।
BMW M440i Convertible
BMW M440i Convertible की कीमतों का ऐलान भी इसी महीने होगा। 3.0-लीटर इंजन और 0-100 किमी/घंटा 4.9 सेकंड की स्पीड इसे हाई-परफॉर्मेंस कार बनाती है। यह 369bhp और 500Nm टॉर्क देती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है। इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है।
Skoda Kodiaq RS
Kodiaq RS में 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 265hp और 400Nm टॉर्क देता है। स्पोर्टी डिजाइन, 20-इंच अलॉय व्हील्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और ऑल-ब्लैक केबिन इसे अलग पहचान देते हैं। इसकी संभावित कीमत ₹57-60 लाख (एक्स-शोरूम) रह सकती है।
Mini Countryman C
Mini Countryman C लोकल असेंबली के साथ आएगी, जिससे इसकी कीमत कम रहने की उम्मीद है। इसमें 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (136hp) और 7-स्पीड DCT मिलेगा। फीचर्स में OLED स्क्रीन, HUD और 360-डिग्री कैमरा शामिल हैं। इसकी संभावित कीमत ₹50–55 लाख हो सकती है।






