
OTT Release this Week: एक बार फिर से हर शुक्रवार की तरह इस बार भी अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई है। इस हफ्ते Amazon Prime Video, Netflix, Sun NXT और JioHotstar पर एक्शन, रोमांस, साइकोलॉजिकल थ्रिलर, डार्क कॉमेडी और ड्रामा जैसे अलग-अलग जॉनर में दर्शकों को काफी वैरायटी मिलने वाली है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते क्या-क्या नया आया है।
Lukkhe (Amazon Prime Video)
यह एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है जिसमें पलक तिवारी, राशि खन्ना और योगराज सिंह नजर आएंगे। कहानी चंडीगढ़ के बैकग्राउंड पर आधारित है, जहां दो रैपर्स पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने के लिए आमने-सामने आते हैं। म्यूजिक राइवलरी के साथ कहानी में हिंसा और इमोशनल ड्रामा भी देखने को मिलेगा।
Dacoit: A Love Story (Amazon Prime Video)
फिल्म में मृणाल ठाकुर और आदिवी शेष मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एक दलित युवक की कहानी दिखाती है, जिसे झूठे हत्या केस में जेल भेज दिया जाता है। 13 साल बाद वह बदला लेने लौटता है और उसकी मुलाकात फिर उसी लड़की से होती है, जिससे वह प्यार करता था।
Love Insurance Kompany (Amazon Prime Video)
यह एक तमिल साइंस-फिक्शन रोमांस फिल्म साल 2040 की दुनिया को दिखाती है, जहां टेक्नोलॉजी रिश्तों का भविष्य तय करती है। कहानी एक ऐसे कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी लव लाइफ को एक AI बेस्ड इंश्योरेंस ऐप खतरे में बताता है।
Bharatanatyam 2 Mohiniyattam (Netflix)
फिल्म की कहानी शशि और उसके परिवार की है, जो अपने पिता के अतीत से जुड़े खतरनाक राज में फंस जाते हैं। मामला मंदिर घोटाले और एक अपराध तक पहुंच जाता है, जिसके बाद परिवार खुद को बचाने की कोशिश करता है। फिल्म डार्क कॉमेडी और थ्रिल का मिश्रण है।
Oh Butterfly (Sun NXT)
यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर गौरी नाम की महिला की कहानी है, जो OCD और मानसिक संघर्ष से जूझ रही है। कहानी तब और उलझ जाती है, जब उसका एक्स-बॉयफ्रेंड उसकी जिंदगी में वापस आता है और एक खतरनाक लव ट्रायंगल शुरू हो जाता है।
Vaazha 2: Biopic of a Billion Bros (JioHotstar)
यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जिन्हें स्कूल में लूजर माना जाता है। हाई स्कूल लाइफ के दबाव और चुनौतियों के बीच ये दोस्त खुद को बदलने और अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं। फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में इमोशनल कहानी पेश करती है।
Citadel Season 2 (Amazon Prime Video)
इस सीजन में प्रियंका चोपड़ा जोनास और रिचर्ड मैडे फिर से बड़े मिशन पर नजर आएंगे। मैन्टिकोर फैक्शन दुनिया पर कब्जा जमाने की कोशिश करता है, जिसे रोकने के लिए दोनों एजेंट्स को अपनी पुरानी लड़ाइयों का सामना करना पड़ेगा।






