Sindhu Trade Links Share Price: ₹30 से कम वाले इस पेनी स्टॉक में 14% की रैली! मात्र 6 महीने में दे चुका है मल्टीबैगर रिटर्न

AhmadJunaidBlogSeptember 16, 2025416 Views


Penny Stock: 30 रुपये से कम वाला स्मॉल कैप स्टॉक सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) के शेयरों में आज 14% की ताबड़तोड़ रैली देखने को मिल रही है। आज शेयर बीएसई पर 24.59 रुपये पर खुला था और अब तक स्टॉक अपने इंट्राडे हाई 28.76 रुपये पर पहुंच चुका है। 

सम्बंधित ख़बरें

फिलहाल खबर लिखे जानें तक शेयर बीएसई पर दोपहर 1:43 बजे तक एनएसई पर 12.59% या 3.07 रुपये की तेजी के साथ 27.45 रुपये पर कारोबार कर रहा था तो वहीं बीएसई पर स्टॉक 12.24% या 2.99 रुपये की तेजी के साथ 27.41 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई के डेटा के मुताबिक दोपहर 13:20 बजे तक कंपनी के 9,81,101 (9.8 लाख) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

6 महीने में मल्टीबैगर रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 9 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 14 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 3 महीने में शेयर सपाट रहा है। हालांकि पिछले 6 महीने में शेयर ने निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न देते हुए 99.78% का रिटर्न दिया है।

Q1FY26 में कंपनी को ₹18.79 करोड़ का मुनाफा हुआ था जो पिछले साल इसी तिमाही में मुनाफा ₹71.49 करोड़ था। हालांकि, पिछली तिमाही (जनवरी-मार्च 2025) में कंपनी को ₹58.97 करोड़ का घाटा हुआ था, तो उस हिसाब से यह सुधार माना जा सकता है।

कंपनी की कुल कमाई (Revenue from Operations) भी घटी है। Q1FY26 में यह ₹165.34 करोड़ रही, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में ₹554.09 करोड़ थी।

ट्रांसपोर्टेशन, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग और कंस्ट्रक्शन सेगमेंट ने Q1FY26 में ₹104.14 करोड़ की कमाई की, जो पिछले साल के ₹105.71 करोड़ से थोड़ी कम है। इस सेगमेंट का EBIT घटकर ₹18.74 करोड़ रह गया, जो पिछले साल ₹24.42 करोड़ था।

ओवरसीज कोल माइनिंग और ट्रेडिंग सेगमेंट में भी गिरावट रही। इस सेगमेंट की कमाई ₹30.04 करोड़ और EBIT ₹8.70 करोड़ रहा।

कुल मिलाकर कंपनी की आय और मुनाफा दोनों में गिरावट देखी गई है, लेकिन पिछली तिमाही के नुकसान से उबरना एक पॉजिटिव साइन है।

सिंधु ट्रेड लिंक्‍स के बारे में 

सिंधु ट्रेड लिंक्‍स लिमिटेड परिवहन, लॉजिस्टिक्स, माइनिंग, कंस्ट्रक्शन और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करती है। कंपनी देश-विदेश में कोयला खनन और ट्रेडिंग सेवाएं भी देती है। 

इसका मुख्य फोकस इन्फ्रास्ट्रक्चर और भारी उद्योगों से जुड़े कामों पर रहता है। हाल के वर्षों में कंपनी ने अपने बिजनेस को डायवर्सिफाई किया है और ओवरसीज प्रोजेक्ट्स में भी भागीदारी बढ़ाई है। 

इसके अलावा, कंपनी सार्वजनिक और प्राइवेट सेक्टर के साथ कई लॉन्ग-टर्म कॉन्ट्रैक्ट्स पर काम करती है। 
 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...