
Swiggy Share Price: फूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स कंपनी स्विगी (Swiggy) के शेयरों में आज 4% से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। इसकी वजह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Nomura ने कंपनी पर ‘Buy’ रेटिंग देते हुए कवरेज शुरू किया जाना है।
Nomura ने Swiggy के लिए ₹550 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस तय किया है, जो कि शुक्रवार के बंद भाव ₹439.75 की तुलना में करीब 25% का अपसाइड दर्शाता है।
फिलहाल स्टॉक दोपहर 12:18 बजे तक एनएसई पर 2.06% या 9.05 रुपये की तेजी के साथ 448.10 रुपये पर कारोबार कर रहा था तो वहीं बीएसई पर पर स्टॉक 2.03% या 8.90 रुपये चढ़कर 448 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
नोमुरा के एक्सपर्ट अभिषेक भंडारी ने कहा कि वर्तमान प्राइस पर मार्केट स्विगी के क्विक कॉमर्स बिजनेस का वैल्यूएशन सिर्फ 0.3x EV/GOV कर रहा है, जबकि एटरनल का 0.9x है। हमें लगता है कि अनुशासित एक्जीक्यूशन और ब्रेक-ईवन की बढ़ती विजिबिलिटी स्टॉक के लिए प्रमुख कैटलिस्ट होंगे।
स्विगी के ग्रोथ ड्राइवर्स
MOFSL का भी सपोर्ट
पिछले हफ्ते मोतिलाल ओसवाल ने भी स्विगी पर ‘BUY’ रेटिंग दी थी और टारगेट प्राइस ₹560 तय किया था। उसने कहा था कि फूड डिलीवरी ग्रोथ कमजोर खपत और मैक्रो दबाव से प्रभावित हुई, जबकि क्विक कॉमर्स का मुनाफा प्रतिस्पर्धा और ऊंची कस्टमर एक्विजिशन लागत के चलते दबाव में आया।
मोतिलाल ने FY26–27 के लिए स्विगी और जोमैटो की फूड डिलीवरी ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 21-23% कर दिया है (पहले 19-20% था) और FD बिजनेस का वैल्यूएशन 35x FY27E एडजस्टेड EBITDA पर किया है।






