Lalit Modi: दाऊद इब्राहिम, सट्टेबाजी और IPL… ललित मोदी ने किया सनसनीखेज खुलासा

AhmadJunaidBlogJune 6, 2026359 Views


Lalit Modi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पहले चेयरमैन रहे ललित मोदी ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आईपीएल के शुरुआती दौर में अंडरवर्ल्ड से जुड़े कई सट्टेबाज आईपीएल को प्रभावित करना चाहते थे और उन्हें मैच फिक्सिंग के लिए करोड़ों डॉलर की पेशकश भी की गई थी।

न्यूज एजेंसी ANI को दिए एक इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि उन्होंने कभी मैच फिक्सिंग, अवैध सट्टेबाजी को बढ़ावा नहीं दिया। साथ ही कभी गलत चीजों को नजरअंदाज नहीं किया। जब किसी ने मैच फिक्स करने की कोशिश की तो मैंने ऐसे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया। मुझे करोड़ों डॉलर ऑफर किए गए ताकि मैं चुप रहूं, लेकिन मैंने ऐसा नहीं किया।

गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम का IPL कनेक्शन

इंटरव्यू के दौरान मोदी ने दावा किया कि भारत के भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसकी डी कंपनी का नाम लंबे समय से क्रिकेट सट्टेबाजी से जुड़ता रहा है। उन्होंने कहा कि उस समय क्रिकेट में अंडरग्राउंड बेटिंग का कारोबार करीब 2 अरब डॉलर का था, जो अब बढ़कर लगभग 4 अरब डॉलर प्रति मैच तक पहुंच गया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ललित मोदी का दावा- रणवीर सिंह मेरा किरदार निभाना चाहते हैं, बायोपिक के लिए मिलने पहुंचे थे धुरंधर स्टार

ललित मोदी का कहना है कि आज के दौर में क्रिकेट में गड़बड़ी सिर्फ पूरे मैच का नतीजा बदलने तक सीमित नहीं है। अब सट्टेबाज मैच के छोटे-छोटे हिस्सों और खास मौकों पर भी दांव लगाते हैं और उन्हें प्रभावित करने की कोशिश करते हैं।उन्होंने अपने IPL कार्यकाल का बचाव करते हुए कहा कि जब तक वे IPL के प्रमुख रहे, तब तक लीग में फिक्सिंग का कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया। इसके पीछे उन्होंने अपनी सख्त नीतियों को वजह बताया।

सट्टेबाज चाहते थे IPL का दूसरा सीजन न हो

मोदी ने IPL 2009 का भी जिक्र किया। उस साल भारत में लोकसभा चुनावों की वजह से टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया गया था। उन्होंने दावा किया कि कई सट्टेबाजों ने बड़ी रकम इस बात पर लगा दी थी कि IPL 2009 नहीं हो पाएगा।

लेकिन जब टूर्नामेंट सफलतापूर्वक दक्षिण अफ्रीका में कराया गया, तो उन लोगों को भारी नुकसान हुआ जिन्होंने IPL के रद्द होने पर दांव लगाया था। मोदी ने कहा बहुत से लोगों को भरोसा था कि मैं IPL 2 नहीं करा पाऊंगा। इस पर बड़े-बड़े दांव लगाए गए थे कि टूर्नामेंट नहीं होगा।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: 40 लाख का पैकेज, BMW कार, फिर भी खुद को ‘गरीब’ मानता है ये युवक…

मोदी का आरोप है कि सट्टेबाजों और उनसे जुड़े नेटवर्क के खिलाफ उनके कदमों की वजह से वे कई लोगों के निशाने पर आ गए। इंटरव्यू में जब उनसे पूछा गया कि क्या अंडरवर्ल्ड और दाऊद इब्राहिम से जुड़े दबाव उनकी क्रिकेट प्रशासन से विदाई की बड़ी वजह बने, तो उन्होंने कहा यह सबसे बड़ी वजहों में से एक थी। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...