Delta Corp Share: बाजार बंद होने से पहले इस शेयर को खरीदने की मची लूट! 20% के अपर सर्किट पर बंद हुआ स्टॉक – ऐसा क्या हुआ?

AhmadJunaidBlogApril 26, 2026362 Views


Upper Circuit Stock: गुरुवार को शेयर बाजार जहां 1% के बड़े गिरावट के साथ बंद हुआ तो वहीं दूसरी ओर गेमिंग और कसीनो सेक्टर की कंपनी, डेल्टा कॉर्प लिमिटेड (Delta Corp Ltd) का शेयर 20% के अपर सर्किट के साथ बंद हुआ।

नोट करने वाली बात यह है कि Q4 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90% गिरा है लेकिन इसके बावजूद स्टॉक में आज अपर सर्किट लगा है। चलिए जानते हैं शेयर में तेजी क्यों आई?

सम्बंधित ख़बरें

Delta Corp Q4 FY26 Results

Q4 FY26 में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 90% गिरकर ₹16.45 करोड़ रह गया। वहीं, रेवेन्यू 11.72% घटकर ₹161.25 करोड़ रहा। इस दौरान ₹5.51 करोड़ का एक्सेप्शनल लॉस भी दर्ज हुआ।

इस वजह से आई तेजी

नेट प्रॉफिट के गिरावट के अलावा तिमाही आधार पर तस्वीर कुछ बेहतर दिखी। दिसंबर 2025 तिमाही के ₹160.28 करोड़ के मुकाबले रेवेन्यू बढ़ा और मुनाफा भी ₹14.28 करोड़ से 15.19% उछलकर ₹16.45 करोड़ पहुंचा। इसी सुधार ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया और शेयर में तेजी आई।

इसके अलावा कंपनी का कुल खर्च 3.16% घटकर ₹149.19 करोड़ रहे, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹154.06 करोड़ थे। इनपुट कॉस्ट में गिरावट भी अहम रही। मटेरियल लागत 13.81% घटकर ₹13.23 करोड़ रही, जबकि लाइसेंस फीस और रजिस्ट्रेशन चार्ज 8.82% कम होकर ₹27.71 करोड़ पर आ गए। हालांकि, कर्मचारी खर्च 17.43% बढ़कर ₹45.07 करोड़ रहा, जिससे मार्जिन पर कुछ दबाव बना रहा।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के बोर्ड ने शेयरधारकों के लिए 50% डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को हर शेयर पर 0.50 रुपये का डिविडेंड देगी। हालांकि अभी इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं हुई है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...