लोकसभा के ये सांसद ना सैलरी लेते हैं और ना ही सरकारी सुविधाएं – RTI में सामने आए नाम

AhmadJunaidBlogMarch 10, 2026364 Views


जब बात अपनी सैलरी और मिलने वाली सुविधाओं को बढ़ाने की होती है, तो ऐसे में सांसद अक्सर पार्टी से ऊपर उठकर एकजुट नजर आते हैं। लेकिन ऐसे भी कुछ सांसद हैं जो इनसे अलग हैं। इंडिया टुडे द्वारा प्राप्त एक विशेष आरटीआई से पता चला है कि मौजूदा लोकसभा में ऐसे दो सांसद हैं जिन्होंने वेतन न लेने का विकल्प चुना है। इनमें से एक भाजपा से और दूसरे कांग्रेस से हैं।

लोकसभा सचिवालय से प्राप्त इस आरटीआई में पता चला है कि इन दोनों सांसदों में से एक का नाम -नवीन जिंदल, जो कि कुरुक्षेत्र से सांसद हैं, और दूसरे डॉ. बिमोल अकोइजाम अंगोमचा, जो कि इनर मणिपुर से सांसद हैं।

वेतन और सरकारी सुविधाओं से किया इनकार

कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल भारतीय जनता पार्टी से आते हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 1241 करोड़ रुपये है। जिंदल मौजूदा लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं। नवीन जिंदल सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी नहीं लेते हैं। यहां तक कि सांसदों को मिलने वाली सरकारी सुविधाएं और अलाउंस लेने से भी नवीन जिंदल ने साफ इनकार किया है।

संपत्ति कम, फिर भी वेतन से किया इनकार

डॉ. बिमोल अकोइजाम अंगोमचा मौजूदा लोकसभा में इनर मणिपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह कांग्रेस पार्टी के नेता हैं। अकोइजाम ,नवीन जिंदल जितने अमीर भले ही न हों, लेकिन फिर भी वे भी सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी नहीं लेते हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति लगभग 97 लाख रुपये है।

कौन हैं लोकसभा के सबसे अमीर सांसद?

जिंदल लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में से एक हैं। फिलहाल मौजूदा लोकसभा के सबसे अमीर सांसद गुंटूर के सांसद डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी हैं, जो कि टीडीपी पार्टी से आते हैं। उनकी कुल घोषित संपत्ति 5750 करोड़ रुपये है, जो कि जिंदल की संपत्ति से 4 गुना ज्यादा है। उनके बाद दूसरे नंबर पर भाजपा के कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी आते हैं, जो लोकसभा में चेवेल्ला का प्रतिनिधित्व करते हैं। रेड्डी की कुल घोषित संपत्ति 4568 करोड़ रुपये है।

आरटीआई से यह भी पता चला है कि मौजूदा लोकसभा के 481 सांसद अपना वेतन ले रहे हैं। इस समय लोकसभा में 543 सीटें हैं, हालांकि इनमें से 2 अभी खाली हैं। इसके साथ ही आरटीआई जवाब में यह नहीं बताया गया कि जिन सांसदों का नाम वेतन सूची में नहीं है, उनका स्टेटस क्या है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...