अगले हफ्ते रडार पर होंगे NBCC, Angel One, Vedanta, RailTel, NTPC Green, UPL, समेत कई शेयर – चेक करें कारण

AhmadJunaidBlogFebruary 22, 2026363 Views


Stocks in Focus Next Week: घरेलू शेयर बाजार ने हफ्ता मामूली बढ़त के साथ खत्म किया। ग्लोबल अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने चुनिंदा शेयरों में वैल्यू बायिंग की, जिससे बीएसई सेंसेक्स 0.2% और एनएसई निफ्टी 0.4% ऊपर बंद हुए। अब बाजार की नजर कल से शुरू हो रहे अगले हफ्ते उन शेयरों पर रहेगी, जहां कॉरपोरेट एक्शन और बड़े ऐलान हुए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

कॉरपोरेट एक्शन वाले शेयर

बीएसई डेटा के मुताबिक अगले हफ्ते PI Industries, NBCC (India), Angel One, Infobeans Technologies, AK Capital Services, Dhunseri Ventures, Stratmont Industries और Spice Islands Industries Ex-Date पर जाएंगे। इन शेयरों में रिकॉर्ड डेट से पहले हलचल बढ़ सकती है।

बड़े कॉरपोरेट अपडेट

Bharti Airtel ने क्लाउड सिक्योरिटी कंपनी Zscaler के साथ साझेदारी कर ‘AI & Cyber Threat Research Centre India’ लॉन्च किया है। यह कदम साइबर सुरक्षा और एआई क्षमताओं को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

NTPC Green Energy ने आंध्र प्रदेश में 250 मेगावॉट की सोलर परियोजना के 158.4 मेगावॉट हिस्से का कमर्शियल ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Vedanta की निदेशक समिति 25 फरवरी 2026 को निजी प्लेसमेंट के जरिए एनसीडी जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करेगी।

RBL Bank में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजीव आहूजा रिटायर हुए हैं। उनकी जगह 21 फरवरी 2026 से जयदीप अय्यर ने एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के रूप में कार्यभार संभाल लिया है।

इंफ्रा, एनर्जी और डिफेंस पर फोकस

NHPC ने 240 मेगावॉट उरी-I स्टेज-II (₹2,708.95 करोड़) और 260 मेगावॉट दुलहस्ती स्टेज-II (₹2,993.96 करोड़) परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

UPL ने भारत और अंतरराष्ट्रीय क्रॉप प्रोटेक्शन कारोबार को अलग कर नई लिस्टेड इकाई बनाने के लिए पुनर्गठन योजना को मंजूरी दी है।

RailTel Corporation of India को महाराष्ट्र सरकार से करीब ₹1,136.18 करोड़ का ऑर्डर मिला है।

Aster DM Healthcare में HDFC म्यूचुअल फंड ने ओपन मार्केट से 2.18% अतिरिक्त हिस्सेदारी खरीदी है।

JSW Steel पंजाब के राजपुरा में ₹1,500 करोड़ का नया प्रोजेक्ट लगाएगी।

Sharika Enterprises को ₹2.77 करोड़ के दो ऑर्डर मिले हैं, जबकि Syrma SGS Technology ने Ksolare Energy में 49% हिस्सेदारी खरीदने की समयसीमा बढ़ाई है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...