Q3 में कंपनी ने दर्ज किया अभी तक का सबसे अधिक रेवेन्यू! रडार पर ये डिफेंस स्टॉक – YoY 70% बढ़ा राजस्व

AhmadJunaidBlogFebruary 10, 2026361 Views


41 साल पुरानी डिफेंस टेक्नोलॉजी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक, अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड (Apollo Micro Systems Ltd) ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने दिसंबर तिमाही (Q3FY26) के नतीजों को जारी किया जिसके बाद आज स्टॉक में तेज हलचल देखने को मिल रही है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बद्दाम करुणाकर रेड्डी ने कहा कि तीसरी तिमाही (Q3) में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें

Apollo Micro Systems Q3FY26 Results

कंपनी ने दिसंबर तिमाही के नतीजों को जारी करते हुए बताया कि Q3FY26 में कंपनी का परिचालन से कंसोलिडेट रेवेन्यू YoY 70% बढ़कर ₹252 करोड़ रहा जो एक साल पहले यानी Q3FY25 में ₹148 करोड़ था।

वहीं कंसो EBITDA, YoY 33% बढ़कर 50.39 करोड़ रुपये रहा जो पहले 37.96 करोड़ रुपये था। कंपनी का कंसो टैक्स से पहले प्रॉफिट (PBT) YoY 21% बढ़कर 31.57 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 26.19 करोड़ रुपये था।

वहीं टैक्स के बाद का कंसोलिडेट प्रॉफिट (PAT) YoY 25% बढ़कर 22.88 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले 18.24 करोड़ रुपये था।

अपोलो माइक्रो सिस्टम्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बद्दाम करुणाकर रेड्डी ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 (FY26) में भी अपनी मजबूत रफ्तार बनाए रखी है। तीसरी तिमाही (Q3) में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक तिमाही राजस्व दर्ज किया है।

Q3 FY26 में कंपनी का रेवेन्यू साल-दर-साल 70% बढ़कर ₹252.2 करोड़ हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹148.4 करोड़ था। यह वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत ऑर्डर बुक के बेहतर एग्जीक्यूसन और कई बड़े प्रोजेक्ट्स के प्रोडक्शन फेज में पहुंचने की वजह से हुई है।

उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीकों में लगातार निवेश और ‘आत्मनिर्भर भारत’ जैसे राष्ट्रीय रक्षा लक्ष्यों के साथ तालमेल से कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है। आने वाले तीन वर्षों में कंपनी को अपने मुख्य व्यवसाय से 45% से 50% की वार्षिक चक्रवृद्धि दर (CAGR) से वृद्धि की उम्मीद है, जिसमें हालिया अधिग्रहण का योगदान शामिल नहीं है।

Apollo Micro Systems Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 11:46 बजे तक बीएसई पर 2.54% या 6.35 रुपये टूटकर 243.80 रुपये पर कारोबार कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 2.48% या 6.20 रुपये टूटकर 243.95 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...