लॉजिस्टिक्स सेक्टर की इस कंपनी ने दिया आज बड़ा अपडेट! रडार पर ₹30 से कम वाला ये शेयर

AhmadJunaidBlogJune 14, 2026362 Views


Stock in Focus: शेयर बाजार में जारी तेजी के बीच लॉजिस्टिक्स सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, सिंधु ट्रेड लिंक्स लिमिटेड (Sindhu Trade Links Ltd) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि निवेशकों को बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी का स्टॉक दोपहर 3:20 बजे तक बीएसई पर 1.45% या 0.35 रुपये चढ़कर 24.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.45% या 0.11 रुपये चढ़कर 24.46 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।

कंपनी ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी की EGM आगामी 18 जून 2026 को होगी। कंपनी ने 25 मई 2026 को EGM का नोटिस जारी किया था, लेकिन अब उसमें एक संशोधन (Corrigendum) जारी किया गया है।

कंपनी के अनुसार, यह संशोधन EGM नोटिस में शामिल विशेष प्रस्ताव में किए गए बदलावों की जानकारी देने के लिए जारी किया गया है। कंपनी ने कहा है कि इस संबंध में विस्तृत करिजेंडम और संशोधित EGM नोटिस शेयरधारकों के लिए जारी कर दिया गया है।

Sindhu Trade Links Q4FY26 Results

कंपनी ने हाल ही में अपने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि मार्च 2026 तिमाही में ₹13.96 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में उसे ₹58.98 करोड़ का घाटा हुआ था। कंपनी के बोर्ड ने 30 मई को हुई बैठक में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के ऑडिटेड नतीजों को मंजूरी दी।

मार्च तिमाही में कंपनी की कंसोलिडेटेड आय घटकर ₹128.25 करोड़ रह गई, जो एक साल पहले ₹576.52 करोड़ थी। इसके बावजूद परिचालन प्रदर्शन में सुधार दिखा। कंपनी का EBITDA घाटे से निकलकर ₹18.24 करोड़ पर पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में EBITDA में ₹63.04 करोड़ का नुकसान हुआ था। तिमाही के दौरान EBITDA मार्जिन 4.49% रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹57.44 करोड़ रहा। हालांकि यह FY25 के ₹121.59 करोड़ से कम है। कंपनी की कुल आय भी घटकर ₹579.65 करोड़ रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹2,292.70 करोड़ थी।

कंपनी ने बताया कि विदेशी कोयला खनन और ट्रेडिंग कारोबार में तेज गिरावट की वजह से रेवेन्यू प्रभावित हुआ। इस सेगमेंट की सालाना आय FY25 के ₹1,208.35 करोड़ से घटकर FY26 में सिर्फ ₹50.24 करोड़ रह गई। मार्च तिमाही में विदेशी मुद्रा विनिमय दरों के असर से इस कारोबार में निगेटिव रेवेन्यू रिपोर्टिंग भी हुई।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...