दुनिया में ₹235 तक पहुंचा पेट्रोल, भारत में फिर भी सस्ता – जानें अन्य देशों में तेल के दाम कितने हैं?

AhmadJunaidBlogMay 25, 2026358 Views


अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें करीब 78 दिनों तक लगभग स्थिर बनी रहीं। हालांकि मई 2026 में तेल कंपनियों ने चार बार कीमतों में बढ़ोतरी की है।

15 मई, 19 मई, 23 मई और 25 मई 2026 को हुई बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुल मिलाकर करीब 7 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। इसके पीछे ग्लोबल बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और सप्लाई को लेकर बनी अनिश्चितता को मुख्य वजह माना जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

भारत में बढ़ोतरी फिर भी दुनिया के मुकाबले कम

इंडिया टुडे के रिपोर्टर हिमांशु मिश्रा के मुताबिक के रिपोर्ट के मुताबिक सरकार का दावा है कि दुनिया के कई देशों की तुलना में भारत में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी काफी कम रही है। आंकड़ों के मुताबिक म्यांमार में पेट्रोल की कीमतों में 89% और डीजल में 112% तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

इसके अलावा पाकिस्तान, UAE, अमेरिका और फिलीपींस जैसे देशों में भी पेट्रोल-डीजल के दाम 40% से 50% तक बढ़ चुके हैं। वहीं यूरोपीय देशों में पेट्रोल की कीमतें 180 रुपये से लेकर 235 रुपये प्रति लीटर के दायरे में पहुंच चुकी हैं।

इसके मुकाबले भारत में दिल्ली में पेट्रोल की कीमत करीब 102 रुपये और डीजल 95 रुपये प्रति लीटर के आसपास है। सरकार का कहना है कि गैर-सब्सिडी वाले देशों में भारत अब भी कम कीमत वाले देशों में शामिल है।

राज्यों के टैक्स से बदलते हैं दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर को लेकर केंद्र और राज्यों के बीच टैक्स की राजनीति भी तेज हो गई है। केंद्र सरकार का कहना है कि एक्साइज ड्यूटी पूरे देश में समान है, लेकिन राज्यों द्वारा लगाए जाने वाले VAT की वजह से अलग-अलग राज्यों में ईंधन के दाम बदल जाते हैं।

विपक्ष शासित राज्यों पर ज्यादा VAT लगाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। आंकड़ों के अनुसार तेलंगाना में पेट्रोल की कीमत 118 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जबकि केरल में 114 रुपये, कर्नाटक में 110 रुपये और तमिलनाडु में 107 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...