Vedanta Shares: डिमर्जर के बाद वेदांता का शेयर खरीदें या नहीं? जानिए एक्सपर्ट की राय

AhmadJunaidBlogMay 1, 2026361 Views


Vedanta Shares: वेदांता लिमिटेड के शेयरों में गुरुवार को तेज गिरावट दिखी, क्योंकि कंपनी आज एक्स-डिमर्जर ट्रेड कर रही थी। अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली इस माइनिंग कंपनी ने अपने कई बिजनेस यूनिट्स को अलग कर दिया है। रिकॉर्ड डेट तक जिन निवेशकों के पास वेदांता के शेयर थे, उन्हें हर शेयर पर नई कंपनियों के एक-एक शेयर मिलेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

बीएसई पर वेदांता का शेयर 290.50 रुपये पर खुला, जो पिछले बंद भाव 773.25 रुपये से करीब 62.43% नीचे था। बाद में यह 268.70 रुपये तक गिरकर एडजस्टेड 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया। हालांकि यह गिरावट असल में डिमर्जर के कारण एडजस्टेड प्राइसिंग का असर है, न कि कंपनी के फंडामेंटल में कमजोरी।

चार नई कंपनियां होंगी लिस्ट

इस डिमर्जर के तहत चार नई कंपनियां बनेंगी- Vedanta Aluminium Metal Ltd, Talwandi Sabo Power Ltd (जिसे Vedanta Power Ltd नाम दिया जाएगा), Malco Energy Ltd (Vedanta Oil & Gas Ltd) और Vedanta Iron and Steel Ltd

यह पूरी प्रक्रिया 1:1 रेशियो में हो रही है, यानी निवेशकों को हर नई कंपनी का एक शेयर मिलेगा।

एक्सपर्ट की राय – शेयर खरीदें या नहीं?

बिजनेस टुडे को मार्केट एक्सपर्ट तपन दोशी ने कहा कि वेदांता पर मेरा अनुमान 300-310 रुपये के आसपास था लेकिन अभी यह थोड़ा शायद प्रॉफिट बुकिंग के कारण स्टॉक नीचे आ गया है। एक्सपर्ट ने कहा कि 300 रुपये के आसपास फेयर वैल्यू दिखती है, फिलहाल प्रीमियम नजर नहीं आता।

मास्टरट्रस्ट के रवि सिंह ने कहा कि निवेशक गिरावट पर खरीदारी कर सकते हैं और 300 रुपये का टारगेट देख सकते हैं।

वहीं वेल्थमिल्स सिक्योरिटीज  के क्रांति बाथिनी का मानना है कि कंपनी के जिंक, कॉपर और क्रिटिकल मिनरल्स में निवेश के चलते लॉन्ग टर्म आउटलुक मजबूत है। उन्होंने कहा कि लंबी अवधि के निवेशक होल्ड करें और गिरावट पर खरीदारी पर विचार कर सकते हैं।

निवेशकों के लिए रणनीति

डिमर्जर के बाद वेदांता अब अलग-अलग बिजनेस वर्टिकल्स में बंटेगी, जिससे हर सेगमेंट की वैल्यू अलग दिखेगी। फिलहाल शेयर 300 रुपये के आसपास स्थिर हो सकता है, लेकिन नई कंपनियों की लिस्टिंग के बाद असली वैल्यू अनलॉक होने की उम्मीद है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...