Richest families in Delhi: एयरटेल से लेकर इंडिगो तक… दिल्ली के इन 8 बिजनेस परिवारों के बिना अधूरा है आपका दिन, अरबों में है संपत्ति!

AhmadJunaidBlogMay 10, 2026361 Views


Richest families in Delhi: फोन कॉल करना हो, फ्लाइट बुक करनी हो, दवा खरीदनी हो या घर में इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान लेना हो, दिल्ली के कई बड़े कारोबारी परिवार ऐसे हैं जिनकी कंपनियां रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी हैं।

टेलीकॉम, एविएशन, FMCG, हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी जैसे सेक्टर्स में इन परिवारों ने अरबों रुपये का कारोबार खड़ा किया है। चलिए जानते हैं दिल्ली के वो बिजनेस परिवार, जिनकी कंपनियां हर दिन आपकी जिंदगी का हिस्सा हैं।

सम्बंधित ख़बरें

1) सुनील भारती मित्तल परिवार

सुनील भारती मित्तल के परिवार की कुल संपत्ति करीब 5.7 लाख करोड़ रुपये बताई जाती है। उन्होंने 1976 में छोटे कारोबार से शुरुआत की थी, जो आगे चलकर Bharti Airtel के रूप में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल हो गया।

आज कंपनी भारत और अफ्रीका में 60 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवा देती है। परिवार अब डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ग्लोबल टेक्नोलॉजी निवेश पर भी फोकस कर रहा है। उनके बेटे श्रविन मित्तल इंटरनेशनल बिजनेस विस्तार संभाल रहे हैं।

2) शिव नादर

शिव नादर भारत के शुरुआती टेक उद्यमियों में गिने जाते हैं। उन्होंने 1976 में HCL Technologies की शुरुआत की थी। आज HCL 60 से ज्यादा देशों में काम करती है और दो लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। 2020 में उन्होंने कंपनी की कमान बेटी रोशनी नादर मल्होत्रा को सौंप दी थी। परिवार की कुल संपत्ति करीब 1.95 लाख करोड़ रुपये है।

3) रवि जयपुरिया

रवि जयपुरिया को भारत का ‘कोला किंग’ भी कहा जाता है। उनकी कंपनी Varun Beverages दुनिया में PepsiCo की सबसे बड़ी बॉटलिंग पार्टनर्स में शामिल है। उन्होंने 1985 में भारत लौटने के बाद बेवरेज, फूड और हेल्थकेयर सेक्टर में तेजी से कारोबार बढ़ाया।

उनकी दूसरी कंपनी Devyani International भारत में KFC, Pizza Hut और Costa Coffee जैसे ब्रांड्स चलाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार की संपत्ति करीब 1.18 लाख करोड़ रुपये है।

4) कपिल और राहुल भाटिया

कपिल और राहुल भाटिया ने 2006 में IndiGo की शुरुआत की थी। आज IndiGo देश की सबसे बड़ी एयरलाइन है और घरेलू एविएशन मार्केट में करीब 65 फीसदी हिस्सेदारी रखती है। एयरलाइन 130 से ज्यादा डेस्टिनेशन पर 400 से अधिक विमान संचालित करती है। परिवार की कुल संपत्ति करीब 72,644 करोड़ रुपये है।

5) जुनेजा परिवार

रमेश जुनेजा और राजीव जुनेजा ने 1995 में Mankind Pharma की शुरुआत की थी। कंपनी ने सस्ती दवाओं के जरिए तेजी से पहचान बनाई और बाद में कंज्यूमर हेल्थकेयर सेक्टर में भी विस्तार किया। 2023 में कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हुई। परिवार की कुल संपत्ति करीब 54,019 करोड़ रुपये है।

6) राय गुप्ता परिवार

अनिल राय गुप्ता और उनके परिवार की कंपनी Havells India आज 70 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है। 1958 में शुरू हुई कंपनी अब पंखे, लाइटिंग, स्विच और होम अप्लायंसेज जैसे प्रोडक्ट्स बेचती है। परिवार की कुल संपत्ति करीब 46,581 करोड़ रुपये आंकी जाती है।

7) बर्मन परिवार

मोहित बर्मन के नेतृत्व वाला बर्मन परिवार Dabur India का मालिक है। 1884 में शुरू हुई कंपनी आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स से लेकर जूस, हेयर ऑयल और हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स तक बेचती है। परिवार हेल्थकेयर, इंश्योरेंस, हॉस्पिटैलिटी और IPL टीम पंजाब किंग्स में भी निवेश रखता है। परिवार की कुल संपत्ति करीब 41 हजार करोड़ रुपये है।

8) ढींगरा परिवार

कुलदीप सिंह ढींगरा और गुरबचन सिंह ढींगरा ने 1991 में Berger Paints India का अधिग्रहण किया था। इसके बाद कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी पेंट निर्माता बन गई। कंपनी का कारोबार बांग्लादेश, नेपाल, पोलैंड और रूस तक फैला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिवार की कुल संपत्ति करीब 49,280 करोड़ रुपये है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...