Q4 में कंपनी ने दर्ज किया करोड़ों का मुनाफा, ₹2 वाले स्टॉक में आई हलचल – Details

AhmadJunaidBlogMay 29, 2026364 Views


Penny Stock: शुक्रवार को टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी, नंदन डेनिम लिमिटेड (Nandan Denim Ltd) का शेयर रडार पर है। दोपहर 12:23 बजे तक शेयर बीएसई और एनएसई पर 0.38% या 0.01 रुपये चढ़कर 2.64 रुपये पर कारोबार कर रहा था। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 380.55 करोड़ रुपये है।

कंपनी ने बीते गुरुवार को अपने एक्सचेंज फाइलिंग में Q4FY26 रिजल्ट जारी करते हुए बताया कि मार्च तिमाही में कंपनी ने 9.51 करोड़ रुपये का मुनाफा और 549.37 करोड़ रुपये की कुल आय दर्ज की।

सम्बंधित ख़बरें

इसके FY26 रिजल्ट को जारी करते हुए बताया कि इस दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट मामूली घटकर 33.13 करोड़ रुपये रहा, जो FY25 में 33.45 करोड़ रुपये था।

वहीं ऑपरेशंस से रेवेन्यू घटकर 2,871.87 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले वित्त वर्ष में 3,546.68 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आय 2,886.07 करोड़ रुपये दर्ज की गई।

खर्चों की बात करें तो FY26 में कुल खर्च घटकर 2,843.82 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले 3,508.45 करोड़ रुपये था। इसका सबसे बड़ा कारण कच्चे माल की लागत में कमी रही, जो घटकर 2,486.05 करोड़ रुपये रह गई।

वहीं कंपनी ने बताया कि फाइनेंस कॉस्ट भी काफी कम होकर 17.66 करोड़ रुपये पर आ गई, जबकि FY25 में यह 36.74 करोड़ रुपये थी। कर्मचारी लाभ से जुड़े खर्च लगभग स्थिर रहे और 87.95 करोड़ रुपये दर्ज किए गए।

हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी

हाल ही में कंपनी ने बताया था कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने Opera Vayu (Narmada) Private Limited और Shivman Wind Energy Private Limited के साथ एक शेयर ट्रांसफर और शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट करने का फैसला लिया है।

इसके तहत कंपनी इस SPV में 6.1% हिस्सेदारी खरीदेगी, जिसकी लागत करीब ₹4 करोड़ होगी। यह निवेश ग्रुप कैप्टिव पावर मॉडल के तहत किया जा रहा है, जिससे कंपनी अपने Bareja प्लांट के लिए सस्ती दर पर विंड और सोलर बिजली ले सकेगी।

इस प्रोजेक्ट से कंपनी को कुल 23.1 MW विंड और 25 MW सोलर क्षमता वाले प्लांट में से 4.3 MW बिजली मिलेगी। साथ ही, कंपनी को ₹1.90 करोड़ की बैंक गारंटी भी देनी होगी। यह व्यवस्था 25 साल तक सस्ती और स्थिर दर पर बिजली उपलब्ध कराएगी, जिससे बिजली खर्च कम होगा और कंपनी की लागत घटेगी। यह SPV 2022 में बना था और गुजरात में विंड-सोलर हाइब्रिड पावर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...