Q4 में इस FMCG कंपनी का रेवेन्यू 104% बढ़ा! शेयर में हलचल – आपके पोर्टफोलियो में है ये शेयर?

AhmadJunaidBlogJune 1, 2026359 Views


3,318.47 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली चावल निर्यात और फूड प्रोडक्ट्स कारोबार से जुड़ी FMCG कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) का शेयर आज रडार पर है। सुबह 10:54 बजे तक कंपनी का शेयर बीएसई पर 0.06% या 0.10 रुपये चढ़कर 160.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 0.03% या 0.05 रुपये टूटकर 159.98 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष FY26 के नतीजे जारी किए। कंपनी ने मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, हालांकि बढ़ती लागत के चलते मुनाफे और ऑपरेटिंग मार्जिन पर दबाव देखने को मिला।

मार्च तिमाही में GRM Overseas का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.51% बढ़कर 21.61 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 20.48 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 104.94% बढ़कर 597.20 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 290 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद ऑपरेटिंग प्रदर्शन दबाव में रहा। कंपनी का EBITDA घटकर 30 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 32.7 करोड़ रुपये था।

मार्जिन में बड़ी गिरावट

लागत तेजी से बढ़ने के कारण EBITDA मार्जिन घटकर 5% रह गया। पिछले साल मार्च तिमाही में यह 11.20% था। यानी कंपनी की बिक्री बढ़ी, लेकिन खर्च उससे ज्यादा तेजी से बढ़ने से मार्जिन पर असर पड़ा।

पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.39% बढ़कर 74.34 करोड़ रुपये रहा। वहीं, सालाना आधार पर रेवेन्यू 31.22% बढ़कर 1769.20 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसके प्रोडक्ट्स की मांग मजबूत बनी हुई है।

घरेलू और एक्सपोर्ट बाजार में मजबूत मौजूदगी

GRM Overseas चावल, बादाम, धान, गेहूं, लौंग और पिस्ता जैसे कृषि उत्पादों की प्रोसेसिंग और बिक्री का कारोबार करती है। कंपनी अपने प्रोडक्ट्स को Kamdhenu और Chef ब्रांड नाम से बेचती है।

कंपनी का एक्सपोर्ट बिजनेस भी मजबूत है और यह सऊदी अरब, यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बासमती चावल की सप्लाई करती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...