
जेम्स और ज्वैलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, Utssav CZ Gold Jewels के शेयर में Q4 रिजल्ट के बाद से हलचल देखने को मिल रही है। एनएसई पर लिस्ट कंपनी का शेयर इस समय तक 0.03% या 0.10 रुपये गिरकर 290 रुपये पर कारोबार कर रहा था।
कंपनी ने हाल ही में अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि 31 मार्च 2026 को खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू FY26 में बढ़कर ₹1,154.90 करोड़ पहुंच गया, जो FY25 में ₹646.32 करोड़ था, यानी कंपनी की आय में सालाना आधार पर करीब 78.7% की बढ़त हुई।
वहीं, कंपनी का नेट प्रॉफिट FY26 में बढ़कर ₹59.06 करोड़ हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष में ₹25.06 करोड़ था। इस तरह मुनाफे में 135.7% की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई।
कंपनी का प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) FY26 में ₹79.78 करोड़ रहा, जबकि FY25 में यह ₹33.03 करोड़ था। कंपनी की प्रति शेयर कमाई (EPS) FY26 में ₹24.60 रही।
कंपनी ने FY26 की दूसरी छमाही (H2) में भी शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू ₹679.49 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में ₹361.79 करोड़ था। वहीं, H2 FY26 में कंपनी का प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) बढ़कर ₹29.64 करोड़ हो गया, जो H2 FY25 में ₹15.19 करोड़ था। इसी अवधि में कंपनी का PBT ₹40.76 करोड़ दर्ज किया गया, जो पिछले साल ₹19.65 करोड़ था।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, पंकजकुमार जगवत ने कहा कि कंपनी के मजबूत वित्तीय और ऑपरेशनल नतीजे ग्राहकों के बढ़ते भरोसे और मजबूत बिजनेस मॉडल को दिखाते हैं। उन्होंने बताया कि रेवेन्यू और मुनाफे में लगातार बढ़ोतरी का मुख्य कारण रिटेल नेटवर्क का विस्तार, बेहतर प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और प्रमुख बाजारों में बढ़ती मांग रही है।
कंपनी आने वाले समय में नए स्टोर्स खोलने, नए प्रोडक्ट लॉन्च करने और नए बाजारों में विस्तार पर फोकस करेगी। साथ ही ब्रांड की मजबूत पहचान बनाने, ग्राहक अनुभव बेहतर करने और ऑपरेशनल एफिशिएंसी बढ़ाने पर भी काम किया जाएगा।
FY26 के दौरान कंपनी ने अपने इंटरनेशनल एक्सपेंशन प्लान को भी आगे बढ़ाया। इसके तहत बोर्ड ने दुबई ज्वेलरी मार्केट में मौजूदगी मजबूत करने के लिए UAE में पूरी तरह स्वामित्व वाली सब्सिडियरी बनाने को मंजूरी दी है। कंपनी प्रोडक्शन क्षमता को बढ़ाकर 2.5 टन तक ले जाने की योजना पर भी विचार कर रही है। इसके अलावा कंपनी वर्चुअल इन्वेस्टर समिट और रणनीतिक बिजनेस चर्चाओं के जरिए निवेशकों के साथ लगातार जुड़ी हुई है।






