Petrol-Diesel Price Hike: ब्रेकिंग न्यूज! आज से फिर महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, प्रति लीटर इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी – जानें नए रेट्स

AhmadJunaidBlogMay 19, 2026358 Views


Petrol-Diesel Price Hike: तेल कंपनियों ने मंगलवार 19 मई की सुबह से एक बार फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीब 90 पैसे प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है। यह एक हफ्ते के अंदर यह दूसरी बड़ी वृद्धि है। इससे पहले 15 मई को तेल कंपनियों ने करीब 3 रुपये प्रति लीटर तक दाम बढ़ाए थे। यानी महज कुछ दिनों में तेल की कीमतें करीब 4 रुपये प्रति लीटर महंगी हुई है।

चारों महानगरों में नए रेट

दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर 98.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 पैसे बढ़कर 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मुंबई में पेट्रोल 91 पैसे महंगा होकर 107.59 रुपये और डीजल 94 पैसे महंगा होकर 94.08 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

कोलकाता में सबसे ज्यादा उछाल दर्ज हुआ। पेट्रोल 96 पैसे बढ़कर 109.70 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया, जबकि डीजल 96.07 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

चेन्नई में पेट्रोल 104.49 रुपये और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

महंगाई पर बढ़ेगा दबाव

तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का सबसे बड़ा असर माल ढुलाई और लॉजिस्टिक्स सेक्टर पर पड़ेगा। डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, फलों, अनाज और रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर दिख सकता है।

विश्लेषकों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं, तो आने वाले हफ्तों में खुदरा महंगाई में फिर तेज उछाल देखने को मिल सकता है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम?

मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और हॉर्मुज स्ट्रेट से तेल सप्लाई बाधित होने की आशंका ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल को 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बनाए रखा है।

इससे भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों की लागत तेजी से बढ़ी है। पिछले हफ्ते की बढ़ोतरी के बाद कंपनियों के घाटे में कुछ राहत जरूर मिली थी, लेकिन लागत और बिक्री मूल्य के बीच बड़ा अंतर अब भी बना हुआ है। इसी अंडर-रिकवरी को कम करने के लिए ताजा बढ़ोतरी की गई है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...