
New Aadhaar App: अगर आप आधार कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। दरअसल UIDAI ने अपने पुराने mAadhaar App को बंद करने का फैसला लिया है और इसकी जगह यूजर्स के लिए एक नया ऐप जिसका नाम Aadhaar App है लॉन्च किया है।
नया आधार ऐप डाउनलोड करने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें।
गूगल प्ले स्टोर और एप्पल के ऐप स्टोर पर नया ऐप अब इंस्टॉल करने के लिए उपलब्ध है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर जानकारी देते हुए कहा कि mAadhaar जल्द बंद हो जाएगा और लोगों को नया आधार ऐप डाउनलोड कर लेना चाहिए। संस्था के मुताबिक नया ऐप तेज एक्सेस, बेहतर सिक्योरिटी और आसान डिजिटल वेरिफिकेशन अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है। इसके साथ ही पोर्टल पर अब 14 जून 2027 तक फ्री में आधार अपडेट की सुविधा भी दी गई है।
पुराने और नए ऐप में क्या बदलाव?
सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब आधार वेरिफिकेशन पहले की तुलना में ज्यादा प्राइवेट और कंट्रोल्ड होगा। पुराने mAadhaar ऐप में कई बार पूरी आधार डिटेल सामने आ जाती थी, लेकिन नए सिस्टम में सिर्फ वही जानकारी दिखेगी जिसकी जरूरत होगी। यानी अब होटल, अस्पताल, सरकारी दफ्तर या किसी सर्विस सेंटर पर पूरा आधार दिखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
QR Code से होगा सुरक्षित वेरिफिकेशन
नए आधार ऐप में QR कोर्ड आधारित वेरिफिकेशन फीचर दिया गया है। इससे यूजर्स अपनी पहचान सुरक्षित तरीके से शेयर कर पाएंगे। यूआईडीएआई का कहना है कि इससे पहचान चोरी या डेटा के गलत इस्तेमाल का खतरा कम होगा।
सिर्फ OTP नहीं, अब फेस ऑथेंटिकेशन भी
पुराने ऐप में ज्यादातर काम OTP से होते थे लेकिन नए ऐप में सिक्योरिटी को और मजबूत किया गया है। अब कई कामों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन और QR वेरिफिकेशन भी इस्तेमाल किया जाएगा। इससे यह तय होगा कि आधार डेटा तक पहुंच सिर्फ सही व्यक्ति को ही मिले।
बायोमेट्रिक पर भी पूरा कंट्रोल
नए ऐप में यूजर्स अपने फिंगरप्रिंट, फेस और आइरिस ऑथेंटिकेशन डेटा को खुद मैनेज कर सकेंगे। अगर कोई चाहे तो ऐप के अंदर ही अपने बायोमेट्रिक डेटा को लॉक भी कर सकता है। यूआईडीएआई का कहना है कि इससे अनऑथराइज्ड एक्सेस का खतरा काफी कम होगा, खासकर पब्लिक या शेयर किए गए डिवाइस पर।
नया आधार ऐप कैसे डाउनलोड करें?
नए ऐप को इंस्टॉल करने के लिए आपको सबसे पहले:
UIDAI का कहना है कि यह मल्टी-लेयर प्रोसेस जानबूझकर बनाई गई है, ताकि हर स्तर पर यूजर की पहचान सुरक्षित तरीके से जांची जा सके।
आधार अपडेट को लेकर भी बड़ी राहत
इस बदलाव के साथ UIDAI ने लोगों को एक और बड़ी राहत दी है। अब यूजर्स myAadhaar पोर्टल पर 14 जून 2027 तक फ्री में अपने पहचान और पते से जुड़े दस्तावेज अपडेट कर सकेंगे।
पहले यह अंतिम तारीख 15 जून 2026 तय की गई थी, लेकिन अब इसे एक साल और बढ़ा दिया गया है। यानी जिन लोगों को आधार में पता, पहचान या अन्य जरूरी जानकारी अपडेट करनी है, वे बिना किसी फीस के ऑनलाइन यह काम कर सकते हैं।






