Maruti Suzuki Discount: मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों पर मिल रही है बंपर छूट! ₹2.15 लाख तक सस्ती मिल रही है गाड़ियां

AhmadJunaidBlogJune 9, 2026358 Views


Maruti Suzuki Discount: अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन मौका हो सकता है। कंपनी अपने Arena और Nexa पोर्टफोलियो की कारों पर जून के महीने में भारी छूट दे रही है। ध्यान दें कि ये ऑफर सिर्फ जून महीने में होने वाली बिक्री और रजिस्ट्रेशन पर ही मान्य होंगे।

मारुति सुजुकी के इस डिस्काउंट ऑफर के तहत ग्राहकों को 2.15 लाख रुपये तक का फायदा मिल सकता है। सबसे ज्यादा आकर्षक ऑफर कंपनी की प्रीमियम रेंज, यानी नेक्सा शोरूम पर उपलब्ध हैं।

प्रीमियम कारों पर सबसे बड़ी बचत

मारुति की प्रीमियम एमपीवी ‘Invicto’ पर सबसे बड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी को खरीदने पर ग्राहक 2.15 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, स्क्रैपेज बोनस, लॉयल्टी रिवॉर्ड और कॉर्पोरेट ऑफर शामिल हैं। कंपनी ने बाजार में बढ़ रहे कड़े मुकाबले के बीच इनविक्टो की बिक्री को रफ्तार देने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: कार्बन एमिशन घटाने के लिए बायोफ्यूल से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं: हीरो मोटोकॉर्प सीईओ

इसी तरह Grand Vitara के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड मॉडल पर भी कंपनी 90,000 रुपये तक के फायदे दे रही है। इसके अलावा, चुनिंदा बाजारों में ग्राहकों को 1.85 लाख रुपये तक की रोड टैक्स छूट और पांच साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी भी दी जा रही है। वहीं, ग्रैंड विटारा के पेट्रोल वैरिएंट पर 1.35 लाख रुपये तक और डेल्टा पेट्रोल वैरिएंट पर 1.25 लाख रुपये तक की बचत की जा सकती है।

एरिना मॉडल्स पर भी मिल रही छूट

नेक्सा के अलावा एरिना शोरूम की कारों पर भी आकर्षक ऑफर दिए गए हैं। मारुति Brezza पर 55,000 रुपये, WagonR पर 52,500 रुपये और Alto K10 पर भी 52,500 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

Swift के एजीएस वैरिएंट पर 45,000 रुपये और इसके मैनुअल व सीएनजी वर्जन पर 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा Celerio, S-Presso और Eeco जैसे मॉडल्स पर भी 37,500 रुपये तक की छूट दी जा रही है।

किसे मिली छूट और कौन रहा बाहर?

कंपनी ने अपनी बेस्ट सेलिंग कारों में शुमार नई डिजायर और अर्टिगा पर कोई भी कंज्यूमर ऑफर नहीं दिया है। जानकारों के मुताबिक, इन मॉडल्स की बाजार में मांग बहुत ज्यादा है और स्टॉक भी सीमित है, इसलिए कंपनी को इनके दाम घटाने की जरूरत महसूस नहीं हुई है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ओला, उबर और रैपिडो को मिलेगी टक्कर! Delhi-NCR में लॉन्च हुई नई कैब सर्विस Green SM

वहीं, दूसरी ओर Baleno, Ignis, Fronx और Jimny जैसी कारों पर भी कंपनी वेरिएंट के हिसाब से 15,000 से लेकर 45,000 रुपये तक के अलग-अलग लाभ दे रही है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...