iPhone के ये बेस मॉडल्स बना दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन! सैमसंग का क्या है हाल? देखिए दिलचस्प रिपोर्ट

AhmadJunaidBlogMay 6, 2026358 Views


दुनियाभर के स्मार्टफोन बाजार में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। साल 2026 की पहली तिमाही के नतीजों ने सबको चौंका दिया है, जहां एप्पल के सबसे महंगे ‘Pro’ मॉडल्स को पछाड़कर बेस मॉडल आईफोन 17 (iPhone 17) साल 2026 की पहली तिमाही में दुनिया का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है। काउंटरपॉइंट रिसर्च की फ्रेश रिपोर्ट के मुताबिक, ग्लोबल मार्केट में होने वाली कुल बिक्री में अकेले iPhone 17 की हिस्सेदारी 6 फीसदी रही है।

सम्बंधित ख़बरें

2026 की पहली तिमाही में सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 फोन

स्मार्टफोन की दुनिया में टॉप-3 पायदानों पर फिलहाल एप्पल का कब्जा बरकरार है। रिपोर्ट बताती है कि iPhone 17, iPhone 17 Pro Max और iPhone 17 Pro ने शुरुआती तीन स्थानों पर अपनी जगह बनाई है। दिलचस्प बात यह है कि पुराना होने के बावजूद आईफोन 16 भी टॉप-10 की लिस्ट में शामिल होने में कामयाब रहा।

दूसरी तरफ, दिग्गज कंपनी सैमसंग ने भी अपनी पकड़ मजबूत रखी है। हालांकि सैमसंग के महंगे फोन इस लिस्ट से बाहर हैं, लेकिन कंपनी की किफायती ‘A’ सीरीज ने टॉप-10 में पांच जगहों पर कब्जा किया है।

सैमसंग के गैलेक्सी A07 4G और गैलेक्सी A17 5G दुनिया के चौथे और पांचवें सबसे ज्यादा बिकने वाले फोन बने हैं। इनके अलावा गैलेक्सी A56 और A36 भी टॉप चार्ट में शामिल हैं। मार्केट एक्सपर्ट्स के लिए यह बात हैरान करने वाली है कि सैमसंग की प्रीमियम Galaxy S26 Ultra सीरीज टॉप-10 की लिस्ट में जगह बनाने से चूक गई। वहीं, शाओमी रेडमी A5 इस सूची में दसवें नंबर पर रहा।

भारतीय बाजार की बदलती तस्वीर

भारत की बात करें तो यहां की स्थिति ग्लोबल बाजार से थोड़ी अलग है। साइबरमीडिया रिसर्च (CMR) के आंकड़ों के मुताबिक, वीवो 21 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ भारत का नंबर वन ब्रांड बन गया है।

इसके बाद सैमसंग 17 फीसदी के साथ दूसरे और शाओमी 12 फीसदी हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर हैं। हालांकि, भारत में स्मार्टफोन की कुल सप्लाई में पिछले साल के मुकाबले 2 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

क्यों महंगे हो रहे हैं फोन?

बाजार में आई इस गिरावट की मुख्य वजह चिप्स की बढ़ती कीमतें हैं। DRAM और NAND फ्लैश मेमोरी चिप्स महंगे होने से स्मार्टफोन बनाना अब पहले से ज्यादा खर्चीला हो गया है। इसका सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ रहा है। आंकड़ों के अनुसार, भारत में बजट स्मार्टफोन की बिक्री में 46 फीसदी की भारी गिरावट आई है।

इसके उलट, प्रीमियम सेगमेंट में 25 फीसदी का उछाल देखा गया है, जो बताता है कि भारतीय ग्राहक अब महंगे और बेहतर फीचर्स वाले फोन खरीदने में ज्यादा दिलचस्पी ले रहे हैं। एप्पल ने भी भारत में 9 फीसदी शिपमेंट शेयर हासिल किया है, जिसमें आईफोन 16 सीरीज की हिस्सेदारी 53 फीसदी रही।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...