
हैकर्स अब Meta के AI चैटबॉट का गलत इस्तेमाल करके लोगों के Instagram अकाउंट हैक कर रहे हैं। Reddit और X पर कई यूजर्स ने बताया कि उनके अकाउंट हैक हो गए हैं। 30 से 31 मई के बीच कई अकाउंट्स पर हमला हुआ, जिनमें कुछ बड़े नाम भी शामिल थे, जैसे Obama White House का इंस्टाग्राम पेज और John Bentivegna का अकाउंट। साइबर सिक्योरिटी रिसर्चर Jane Wong ने भी बताया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया।
सिक्योरिटी रिसर्चर जेन वोंग ने कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया। वोंग ने बताया कि उनके पासवर्ड उनकी जानकारी के बिना बदल दिए गए, बार-बार पासवर्ड रीसेट प्रयास हो रहे थे और उन्हें बार-बार ऐप से लॉग आउट किया जा रहा था।
सेफ्टी फीचर्स को किया अपडेट- एंडी स्टोन
1 जून को इंस्टाग्राम स्पोक्सपर्सन एंडी स्टोन ने दावा किया है कि यह सुरक्षा समस्या अब ठीक कर दी गई है। समस्या यह थी कि हैकर मेटा के AI चैटबॉट का इस्तेमाल करके टारगेट अकाउंट में नया ईमेल जोड़ रहे थे। इसके बाद चैटबॉट द्वारा भेजा गया वेरिफिकेशन कोड हैकर को दे दिया जाता था। जिससे वे पासवर्ड बदल कर अकाउंट पर पूरा कब्जा कर लेते थे।
हैकर इस प्रक्रिया में वीपीएन का इस्तेमाल कर विक्टिम का लोकेशन छिपाते थे और इंस्टाग्राम की सुरक्षा जांच को पार कर जाते थे। आईटी सेफ्टी एक्सपर्ट्स के कहते है कि जिनके पास टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सक्षम था, उन्हें यह खतरा नहीं हुआ।
डिवाइस में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन रखें ऑन
इस घटना ने दिखा दिया कि AI तकनीक का गलत इस्तेमाल अकाउंट हैकिंग में किया जा सकता है। मेटा ने सभी यूजर्स से अपील की है कि वे 2FA फीचर ऑन करें। अपनी सेफ्टी सेटिंग्स की को अपडेट करें और किसी भी अनजान एक्टिविटी पर तुरंत ध्यान दें।
ये खबर पढ़ना ना भूलें: बजट में प्रीमियम फीचर वाला लैपटॉप! Dell ने लॉन्च किया नया XPS 13 – चेक करें प्राइस और अन्य डिटेल






