DJI Osmo Pocket 4 हुआ लॉन्च! 107GB की इन-बिल्ट स्टोरेज, 1-इंच का सेंसर, AI फीचर्स सहित मिलेंगे ये स्पेसिफिकेश

AhmadJunaidBlogApril 17, 2026358 Views


DJI Osmo Pocket 4 Launch: व्लॉगिंग और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में अपनी धाक जमाने के लिए डीजीआई (DJI) ने अपना नया हैंडहेल्ड कैमरा, ओस्मो पॉकेट 4 (DJI Osmo Pocket 4) ग्लोबल मार्केट में उतार दिया है। हालांकि भारत में अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है।

यह कैमरा अपने पुराने मॉडल के मुकाबले काफी बड़े बदलावों के साथ आया है। कंपनी ने इसे खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया है जो चलते-फिरते बेहतरीन वीडियो क्वालिटी चाहते हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका छोटा आकार और इसमें मिलने वाली प्रोफेशनल लेवल की स्टेबलाइजेशन है।

सम्बंधित ख़बरें

क्या है प्राइस?

यूरोप के बाजारों में डीजीआई ओस्मो पॉकेट 4 के स्टैंडर्ड कॉम्बो की कीमत 499 यूरो यानी करीब 54,600 रुपये से शुरू होती है। वहीं, जो लोग इसका ‘क्रिएटर कॉम्बो’ लेना चाहते हैं, जिसमें ट्राइपॉड, माइक और लेंस जैसे सामान मिलते हैं, उन्हें 619 यूरो यानी लगभग 67,700 रुपये खर्च करने होंगे।

बड़े सेंसर और बेहतर वीडियो क्वालिटी का कमाल

DJI ओस्मो पॉकेट 4 में इस बार 1-इंच का CMOS सेंसर दिया गया है, जो पिछले मॉडल्स के मुकाबले एक बड़ी छलांग है। वीडियो की बात करें तो यह कैमरा 120fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है। साथ ही, प्रोफेशनल एडिटिंग के लिए इसमें 10-बिट कलर रिकॉर्डिंग और D-Log M जैसे विकल्प दिए गए हैं, जो वीडियो को काफी डिटेल देते हैं।

स्टेबलाइजेशन और स्मार्ट ट्रैकिंग फीचर्स

हाथ में पकड़कर वीडियो शूट करते समय झटकों को कम करने के लिए इसमें 3-एक्सिस मैकेनिकल गिम्बल दिया गया है। यह चलते-फिरते शूट करने पर भी वीडियो को बेहद स्मूथ रखता है। इसके अलावा, इसमें एआई (AI) तकनीक से लैस ‘एक्टिव ट्रैक’ फीचर दिया गया है, जो फ्रेम में मौजूद व्यक्ति को खुद-ब-खुद फॉलो करता है। सोशल मीडिया के बढ़ते क्रेज को देखते हुए इसमें वर्टिकल शूटिंग यानी पोर्ट्रेट मोड का भी खास ख्याल रखा गया है।

डिजाइन और स्टोरेज में भी है खास

यूजर्स की सुविधा के लिए इसमें एक रोटेटिंग टचस्क्रीन दी गई है, जिसे घुमाते ही रिकॉर्डिंग शुरू हो जाती है। स्क्रीन के नीचे जूमिंग और कस्टम सेटिंग्स के लिए दो खास बटन और एक 5D जॉयस्टिक दी गई है।

स्टोरेज

स्टोरेज की बात करें तो इसमें 107GB की इन-बिल्ट स्टोरेज मिलती है। कंपनी का दावा है कि बिना मेमोरी कार्ड के भी इसकी डेटा ट्रांसफर स्पीड 800MB/s तक जाती है। बैटरी लाइफ के मामले में यह कैमरा 1080p क्वालिटी पर 240 मिनट तक लगातार चल सकता है और मात्र 18 मिनट में 80% तक चार्ज हो जाता है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...