AC care tips: सिर्फ ठंडक नहीं, सुरक्षा भी जरूरी! AC इस्तेमाल करते समय इन 5 गलतियों से बचें, वरना होगा भारी नुकसान

AhmadJunaidBlogJune 10, 2026361 Views


AC Care Tips: तेज धूप, उमस भरी गर्मी के मौसम में एसी (AC) की ठंडक में बैठना दिल को जो सुकून देता है उसे शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि यही एसी कभी-कभी आपको गहरे संकट में डाल देती है। हाल ही में आई एसी ब्लास्ट की कई घटनाएं इसका जीता-जागता उदाहरण हैं। 

इन घटनाओं ने न सिर्फ लोगों के मन में डर पैदा किया है बल्कि उन्हें एसी के इस्तेमाल को लेकर एक अलग असामंजस की स्थिति में डाल दिया है। नजर डाली जाए, तो पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर एसी ब्लास्ट की काफी घटनाएं देखने को मिली हैं। इस आर्टिकल में आज हम आपको बताएंगे की आप अपने एसी का ख्याल कैसे रख सकते हैं ताकी वो ब्लास्ट ना करे। 

1) एसी को लगातार कई घंटों तक न चलाएं

भीषण उमस भरी गर्मी में लोग एसी को घंटों तक लगातार चलाते रहते हैं। लंबे समय तक बिना रुके एसी चलने से कंप्रेसर और दूसरे पार्ट्स पर दबाव बढ़ता है। इससे एसी ओवरहीट होने लगते हैं। इसलिए बीच-बीच में कुछ समय के लिए एसी को जरूर आराम दे ताकि उसके पार्ट्स थंडा होने का टाइम मिल सके।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: नया फीचर! अब अपने इंस्टाग्राम के प्रोफाइल ग्रिड पर पोस्ट को डिलीट या दोबारा अपलोड किए बिना कर सकेंगे एडजस्ट

2) रेगुलर सर्विसिंग  कराएं

अगर एसी के फिल्टर में धूल जमा हो जाए या कोई पार्ट खराब हो जाए तो मशीन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इसलिए एसी की रेगुलर सर्विसिंग कराते रहें, इससे गैस लीक, खराब वायरिंग या एयरफ्लो जैसी समस्याओं का समय रहते पता चल जाता है और बड़ा नुकसान होने से टल सकता है।

3) वायरिंग चेक करें

खराब वायरिंग और ढीले इलेक्ट्रिकल कनेक्शन एसी में शॉर्ट सर्किट की सबसे बड़ी वजहों में से एक हैं। एसी जैसे भारी बिजली खपत वाले उपकरण के लिए अच्छी क्वालिटी वाली वायरिंग का इस्तेमाल करें और किसी भी तरह की टूटे-फूटे, अस्थायी कनेक्शन से बचें।

4) वोल्टेज स्टेबलाइजर का इस्तेमाल करें

गर्मियों में बिजली का लोड बढ़ने से वोल्टेज ऊपर-नीचे होता रहता है। बार-बार ऐसा होने वाले पावर फ्लक्चुएशन से एसी का कंप्रेसर खराब हो सकता है और स्पार्किंग या आग लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में एक अच्छा वोल्टेज स्टेबलाइजर एसी के साथ लगाएं। इससे आपके एसी और उसके पार्ट्स सेफ रहते हैं, साथ ही दुर्घटना होने से भी बचाते हैं।

5) घटिया पार्ट्स लगाने से बचें

एसी रिपेयर कराते समय कई लोग ज्यादा खर्चे से बचने के लिए सस्ते लोकल एसी पार्ट्स लगवा लेते हैं या फिर अच्छे तकनीशियन के बजाये इधर-उधर से कोई सस्ता टेक्निशियन पकड़ लेते हैं जिसे सही से काम करना भी नहीं आता। हालांकि इन कामों से आपके पैसे तो बच जाते हैं लेकिन भविष्य में नुकसान का डर हमेशा बना रहता है। इसलिए हमेशा अच्छे क्वालिटी के एसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें, साथ ही किसी प्रशिक्षित टेक्निशियन से ही एसी रिपेयर करवायें।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: गूगल सर्च से ऐसे हटाएं अपना फोन नंबर और एड्रेस! फॉलो करें ये Steps

इन संकेतों को कभी नजरअंदाज न करें

अगर एसी से जलने जैसी बदबू आ रही हो, असामान्य आवाजें सुनाई दें, प्लग या सॉकेट के पास स्पार्किंग दिखाई दे या फिर कूलिंग अचानक कम हो जाए तो इसे सामान्य समस्या मानकर नजरअंदाज न करें। ऐसी स्थिति में तुरंत एसी को बंद करें और टेक्निशियन से जांच करवाएं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...