ओपन मार्केट से 1.50 लाख शेयर खरीदकर प्रमोटर ने बढ़ाई हिस्सेदारी, शेयर प्राइस ₹100 से कम

AhmadJunaidBlogJune 10, 2026363 Views


चावल निर्यात और फूड प्रोडक्ट्स कारोबार से जुड़ी FMCG कंपनी, जीआरएम ओवरसीज लिमिटेड (GRM Overseas Ltd) ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी ने प्रमोटर अतुल गर्ग ने बीते 8 जून 2026 को ओपन मार्केट के जरिए कंपनी के 1.50 लाख इक्विटी शेयर (प्रति शेयर फेस वैल्यू 2 रुपये) खरीदे हैं।

इस खरीदारी से पहले अतुल गर्ग और उनके साथ काम करने वाले व्यक्तियों (PACs) – ममता गर्ग, हुकम चंद गर्ग और निपुण जैन के पास कुल 12,96,14,445 शेयर थे। शेयर खरीदने के बाद उनकी संयुक्त हिस्सेदारी बढ़कर 12,97,64,445 शेयर हो गई है। 

GRM Overseas Share Price

कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 8.32% या 8.20 रुपये टूटकर 90.30 रुपये पर बंद हुआ और एनएसई पर स्टॉक 7.40% या 7.28 रुपये गिरकर 91.05 रुपये पर बंद हुआ।

GRM Overseas Q4FY26 Results

हाल ही में कंपनी ने अपने वित्तीय नतीजों को जारी करते हुए बताया कि  मार्च तिमाही में GRM Overseas का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 5.51% बढ़कर 21.61 करोड़ रुपये रहा। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 20.48 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से रेवेन्यू 104.94% बढ़कर 597.20 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले इसी अवधि में कंपनी का रेवेन्यू 290 करोड़ रुपये था।

हालांकि, तेज रेवेन्यू ग्रोथ के बावजूद ऑपरेटिंग प्रदर्शन दबाव में रहा। कंपनी का EBITDA घटकर 30 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 32.7 करोड़ रुपये था।

मार्जिन में बड़ी गिरावट

लागत तेजी से बढ़ने के कारण EBITDA मार्जिन घटकर 5% रह गया। पिछले साल मार्च तिमाही में यह 11.20% था। यानी कंपनी की बिक्री बढ़ी, लेकिन खर्च उससे ज्यादा तेजी से बढ़ने से मार्जिन पर असर पड़ा।

पूरे वित्त वर्ष FY26 में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 21.39% बढ़कर 74.34 करोड़ रुपये रहा। वहीं, सालाना आधार पर रेवेन्यू 31.22% बढ़कर 1769.20 करोड़ रुपये पहुंच गया। कंपनी का कहना है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में उसके प्रोडक्ट्स की मांग मजबूत बनी हुई है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...