
Penny Stock in Focus: सोमवार को शेयर बाजार में जारी मामूली तेजी के बीच टेक्सटाइल सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, गुजरात कोटेक्स लिमिटेड (Gujarat Cotex Ltd) का शेयर एक बड़ी घोषणा के बाद से रडार पर है।
दरअसल हाल ही में कंपनी ने फंड जुटाने का ऐलान किया था। कंपनी ने बताया था कि उसने 42.73 करोड़ रुपये जुटाने के लिए राइट्स इश्यू लाने की योजना बनाई है। यह इश्यू 10 अप्रैल 2026 से खुल चुका है और 8 मई 2026 तक खुला रहेगा।
वहीं, राइट्स एंटाइटलमेंट को बाजार में बेचने (renunciation) की आखिरी तारीख 5 मई 2026 है। इस इश्यू की कीमत 5 रुपये प्रति शेयर रखी गई है और इसमें कुल 8.54 करोड़ से ज्यादा नए शेयर जारी किए जाएंगे। शेयरधारकों को 6:1 के रेश्यो में शेयर मिलेंगे, यानी हर 1 शेयर पर 6 राइट्स शेयर का हक मिलेगा।
कंपनी इस फंड का इस्तेमाल अलग-अलग कामों में करेगी। करीब 9.60 करोड़ रुपये सरंगपुर हनुमान मंदिर के पास बन रहे प्रीमियम होटल प्रोजेक्ट को पूरा करने में लगाए जाएंगे। 19.30 करोड़ रुपये वर्किंग कैपिटल के लिए रखे गए हैं, जबकि 2.13 करोड़ रुपये नए रजिस्टर्ड ऑफिस खरीदने में खर्च होंगे। बाकी 10.68 करोड़ रुपये कंपनी के सामान्य कामकाज और बिजनेस विस्तार में लगाए जाएंगे।
Gujarat Cotex Share Price
कंपनी का शेयर आज सुबह 0.27% या 0.03 रुपये की तेजी के साथ 11.20 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
कंपनी के बारे में
1992 में शुरू हुई गुजरात कोटेक्स पहले पॉलिएस्टर फैब्रिक मैन्युफैक्चरिंग में थी, बाद में टेक्सटाइल ट्रेडिंग में आ गई। अब कंपनी ने अपने बिजनेस को diversify कर लिया है और टेक्सटाइल के साथ-साथ रियल एस्टेट, हॉस्पिटैलिटी और एग्रो कमोडिटी ट्रेडिंग में भी काम कर रही है। कंपनी होटल बिजनेस में भी कदम रख रही है और पैक्ड दालों व बड़े ग्राहकों पर फोकस करते हुए एग्रो कारोबार को भी बढ़ा रही है।





