Children Fund: सिर्फ ₹3000 की SIP बना सकती है आपके बच्चे को करोड़पति! जानें 2026 के अच्छे चिल्ड्रन्स फंड्स

AhmadJunaidBlogApril 2, 2026370 Views


Children Fund: हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चे की उच्च शिक्षा (Higher Education) और शादी के समय पैसों की कोई कमी न हो। लेकिन जिस रफ्तार से महंगाई बढ़ रही है, आज जो कोर्स 10 लाख का है, 15 साल बाद वह 30-40 लाख का होगा।

सम्बंधित ख़बरें

ऐसी स्थिति में क्या किया जाए? इस स्थिति में चिल्ड्रन्स फंड्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है जो आपके बच्चे के 25 साल की उम्र तक उसे करोड़पति बना देगा। 

करोड़ों रुपये की फंड तैयार करने के लिए आपको ज्यादा निवेश की जरूर भी नहीं है। आप हर महीने सिर्फ 3000 रुपये की SIP कर करोड़ों रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं। चलिए पूरा कैलकुलेशन समझते हैं।

₹3000 मंथली एसआईपी से ₹1 करोड़ का फंड कैसे बनेगा?

इसके लिए दो चीजें जरूरी हैं: समय और कंपाउंडिंग की ताकत। अगर आप बच्चे के जन्म के समय से ही ₹3000 की SIP शुरू करते हैं।और हर साल अपनी SIP राशि में सिर्फ 10% का इजाफा (Step-up) करते हैं। 12% के औसत सालाना रिटर्न के साथ, 25 साल में यह राशि ₹1.18 करोड़ के पार पहुंच जाएगी।

कुछ टॉप ‘चिल्ड्रन्स स्पेशल’ म्यूचुअल फंड्स और उनके रिटर्न

1. SBI Children’s Benefit Fund: बीते 3 साल में इस फंड ने निवेशकों को 22.37% का रिटर्न दिया है। 

2. HDFC Children’s Gift Fund: बीते 3 साल में इस फंड ने निवेशकों को 14.45% का रिटर्न दिया है।

3. ICICI Pru Child Care Fund: बीते 3 साल में इस फंड ने निवेशकों को 19.39% का रिटर्न दिया है।

4. UTI Children’s Equity Fund: बीते 3 साल में इस फंड ने निवेशकों को 14.77% का रिटर्न दिया है।

5. Axis Children’s Fund: बीते 3 साल में इस फंड ने निवेशकों को 8.60%% का रिटर्न दिया है।

(Note: ये रिटर्न 1 अप्रैल 2026 तक के हैं)

चिल्ड्रन्स फंड्स में निवेश के फायदे

a) अनुशासन: इनमें अक्सर 5 साल या बच्चे के 18 साल होने तक का लॉक-इन होता है, जिससे आप फिजूलखर्ची के लिए पैसा नहीं निकाल पाते।

b) टैक्स बेनिफिट: कुछ फंड्स में निवेश करने पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत छूट भी मिल सकती है।

c) पर्सनलाइज्ड गोल: यह फंड सीधे बच्चे के नाम पर भी शुरू किए जा सकते हैं, जिससे लक्ष्य स्पष्ट रहता है।

निवेश शुरू करने से पहले इन 3 बातों का ध्यान रखें

  1. महंगाई को न भूलें: शिक्षा की महंगाई दर सामान्य महंगाई से ज्यादा (करीब 10-12%) होती है।
     
  2. स्टेप-अप SIP: जैसे-जैसे आपकी सैलरी बढ़े, हर साल SIP की रकम भी 5-10% बढ़ाएं।
     
  3. पोर्टफोलियो को रिव्यू करें: हर साल अपने फंड के प्रदर्शन को चेक करें। अगर फंड लगातार खराब प्रदर्शन कर रहा है, तो एक्सपर्ट की सलाह लें।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...