एसबीआई की शिकायत पर एक्शन में CBI, ₹114.98 करोड़ के फ्रॉड केस में रिलायंस टेलीकॉम के खिलाफ केस दर्ज

AhmadJunaidBlogMarch 26, 2026359 Views


केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड और उसके पूर्व निदेशकों के खिलाफ ₹114.98 करोड़ के कथित बैंक फ्रॉड मामले में केस दर्ज किया है। एजेंसी ने इस सिलसिले में मुंबई के कई ठिकानों पर तलाशी भी ली है।

किन लोगों पर आरोप

सीबीआई की एफआईआर में कंपनी के साथ पूर्व निदेशक सतीश सेठ और गौतम बी दोशी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कुछ अज्ञात लोक सेवकों और अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

एजेंसी ने इन पर आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और Prevention of Corruption Act 1988 के तहत पद के दुरुपयोग जैसे आरोप लगाए हैं।

SBI की शिकायत पर दर्ज हुआ केस

यह मामला भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है। बैंक का आरोप है कि कंपनी ने उसे ₹114.98 करोड़ का नुकसान पहुंचाया। SBI उन 11 बैंकों के कंसोर्टियम का हिस्सा था, जिसने रिलायंस टेलीकॉम को कुल ₹735 करोड़ का टर्म लोन दिया था।

मुंबई में सर्च ऑपरेशन, दस्तावेज जब्त

केस दर्ज करने के बाद CBI ने मुंबई में सतिश सेठ और गौतम दोशी के ठिकानों के साथ-साथ कंपनी के रजिस्टर्ड ऑफिस पर भी छापेमारी की। एजेंसी के मुताबिक, इस दौरान लोन से जुड़े कई अहम दस्तावेज बरामद हुए हैं, जिनकी जांच जारी है।

जांच जारी, आगे और खुलासों की उम्मीद

CBI ने साफ किया है कि मामले की जांच अभी जारी है और आगे और जानकारी सामने आ सकती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...