स्मॉल कैप ज्वेलरी कंपनी का बड़ा फैसला, 50 लाख प्रेफरेंस शेयर रिडेम्प्शन पर बोर्ड करेगा विचार – डिटेल्स

AhmadJunaidBlogMarch 25, 2026359 Views


1,199.07 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली ज्वेलरी सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, मोतीसंस ज्वैलर्स लिमिटेड (Motisons Jewellers Ltd) का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है। दरअसल कंपनी ने बीते सोमवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी शुक्रवार 27 मार्च 2026 को होगी।

सम्बंधित ख़बरें

इस बैठक में अन्य मुद्दों के साथ-साथ 2.5% ब्याज दर वाले 50 लाख नॉन-कन्वर्टिबल रिडीमेबल प्रेफरेंस शेयरों को वापस खरीदने (रिडेम्प्शन) के प्रस्ताव पर विचार और मंजूरी दी जाएगी, जो जरूरी मंजूरी के अधीन होगा।

Motisons Jewellers Share Price

कंपनी का शेयर सुबह 10:52 बजे तक स्टॉक एनएसई पर 0.99% या 0.12 रुपये चढ़कर 12.26 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और बीएसई पर शेयर 0.08% या 0.01 रुपये की तेजी के साथ 12.16 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

हाल ही में कंपनी के बोर्ड ने दी थी बड़ी मंजूरी

हाल ही में कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि कंपनी के बोर्ड ने कंपनी के लिए अधिकतम 350 करोड़ रुपये तक की फंड जुटाने की योजना को मंजूरी दी है। इसके तहत कंपनी इक्विटी शेयर या इक्विटी में बदलने वाली अन्य सिक्योरिटीज जारी कर सकती है।

यह फंड एक या एक से अधिक फेज में पब्लिक इश्यू, प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट, राइट्स इश्यू, प्राइवेट प्लेसमेंट या क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशंस प्लेसमेंट (QIP) जैसे किसी भी अनुमत तरीके से जुटाया जा सकता है, जिसके लिए शेयरधारकों और रेगुलेटरी मंजूरी जरूरी होगी।

Motisons Jewellers Q3FY26 Results

मोतीसंस ज्वेलर्स का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही में 69.54% बढ़कर ₹25.94 करोड़ हो गया, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही (दिसंबर 2024) में ₹15.30 करोड़ था।

इसके अलावा, कंपनी की बिक्री भी 20.14% बढ़कर दिसंबर 2025 तिमाही में ₹174.56 करोड़ पहुंच गई, जबकि दिसंबर 2024 की समान तिमाही में यह ₹145.30 करोड़ थी।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...