₹11,000 करोड़ मार्केट कैप वाली सिगरेट कंपनी की 27 फरवरी को अहम बोर्ड बैठक! 1 साल में मिल चुका है 245% का रिटर्न

AhmadJunaidBlogFebruary 22, 2026360 Views


Stock in Focus: 11,139.95 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली सिगरेट बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) ने निवेशकों को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है। 

कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी 27 फरवरी 2026 को होगी। इस बैठक में, अन्य मुद्दों के साथ-साथ, कार्यकारी निदेशक दयानंद राय द्वारा दिए गए इस्तीफे पर विचार कर उसे स्वीकार करने या नोट करने का निर्णय लिया जाएगा।

इसके अलावा, कंपनी द्वारा सितंबर 2025 में Sunbridge Agro Private Limited (SAPL) में हिस्सेदारी खरीदने के लिए किए गए समझौतों (SPA) को वापस लेने या निपटाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। यह अधिग्रहण कंपनी की रणनीतिक योजना के तहत कंट्रोलिंग स्टेक हासिल करने के लिए किया गया था और इसे आंशिक रूप से QIP से मिलने वाली राशि से फंड किया जाना था लेकिन QIP सफलतापूर्वक पूरा न होने के कारण कंपनी को पैसे नहीं मिल सके और तय समय सीमा में पेमेंट नहीं हो सका इसलिए अब बोर्ड संबंधित पक्षों के साथ आपसी सहमति और लागू नियमों के अनुसार इस अधिग्रहण को रद्द या सेटल करने के प्रस्ताव पर विचार करेगा।

Elitecon International Share Price

 कंपनी का शेयर बीते शुक्रवार को बीएसई पर 4.90% या 3.59 रुपये टूटकर 69.69 रुपये पर बंद हुआ था।

Elitecon International Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 3 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 10 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। इसके अलावा पिछले 3 महीने में 36 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 80 प्रतिशत टूटा है।

वहीं अगर सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने 1 साल में 245 प्रतिशत और पिछले 3 साल में 6537 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...