इस स्मॉल कैप फार्मा कंपनी को मिले 2 बड़े सर्टिफिकेट! Q3 में 47% बढ़ा था प्रॉफिट – ₹30 से कम है शेयर प्राइस

AhmadJunaidBlogFebruary 20, 2026361 Views


Stock in Focus: फार्मा और केमिकल सेक्टर में काम करने वाली स्मॉल कैप कंपनी, सुदर्शन फार्मा इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Sudarshan Pharma Industries Ltd) ने बीते बुधवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज  फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है जिसके बाद कंपनी का शेयर आज निवेशकों के रडार पर है।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि उसके हैदराबाद के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट को महत्वपूर्ण सर्टिफिकेट मिला है। कंपनी ने बताया कि उसे ‘API इंटरमीडिएट्स और एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (API) के निर्माण’ के लिए गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (GMP) स्टैंडर्ड के अनुसार UK Certification & Inspection Limited से Certificate of Compliance मिला है।

साथ ही, क्वालिटी मैनेजमेंट सिस्टम (Quality Management System) के तहत इसी निर्माण कार्य के लिए Staunchly Management and System Services Private Limited से भी सर्टिफिकेट मिला है। 

कंपनी ने बताया कि ये दोनों सर्टिफिकेट 11 फरवरी 2029 तक वैध हैं। अपने फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ये उपलब्धियां कंपनी की हाई क्वालिटी, मजबूत निर्माण प्रक्रिया और निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दिखाती हैं और API और फार्मास्यूटिकल इंटरमीडिएट्स क्षेत्र में एक भरोसेमंद और नियमों का पालन करने वाले निर्माता के रूप में कंपनी की स्थिति को और मजबूत बनाती हैं।

Sudarshan Pharma Share Price

बीएसई पर लिस्ट कंपनी का शेयर सुबह 10:22 बजे तक 0.51% या 0.13 रुपये गिरकर 25.55 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

Sudarshan Pharma Q3 FY26 Results

Q3 में कंपनी का स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 47.10% बढ़कर ₹4.31 करोड़ रहा, जो पिछले साल की समान तिमाही में ₹2.93 करोड़ था। 

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी की नेट रेवेन्यू 37.01% की बढ़ोतरी के साथ ₹158.37 करोड़ पहुंच गई, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह ₹115.59 करोड़ थी। इस दौरान ऑपरेटिंग खर्च भी बढ़कर ₹147.60 करोड़ रहा, जो साल-दर-साल आधार पर 36.49% की वृद्धि को दर्शाता है।

अन्य आय (Other Income) में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और यह 231.37% बढ़कर ₹1.69 करोड़ हो गई, जबकि दिसंबर 2024 की तिमाही में यह ₹0.51 करोड़ थी। वहीं, ऑपरेटिंग प्रॉफिट 44.56% की तेजी के साथ ₹10.77 करोड़ रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में ₹7.45 करोड़ था। इसके साथ ही कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (OPM) भी बढ़कर दिसंबर तिमाही में 5.43% पर पहुंच गया।

तिमाही के दौरान ब्याज खर्च सालाना आधार पर 59.18% बढ़कर ₹6.24 करोड़ रहा, जबकि टैक्स खर्च में 8.26% की गिरावट आई और यह ₹1.11 करोड़ पर आ गया।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...