
Cigarette Stock: सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली मिड कैप कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) के शेयर में आज अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। फिलहाल इस कंपनी का मार्केट कैप 12,508.26 करोड़ रुपये है।
यह मल्टीबैगर स्टॉक सुबह 11:34 बजे तक शेयर बीएसई पर 4.03% या 3.05 रुपये की तेजी के साथ 78.76 रुपये पर कारोबार कर रहा था। बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सुबह 11:27 बजे तक कंपनी के 2,90,943 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 78.70 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 79.31 रुपये को टच किया है।
इसने निवेशकों का पैसा 1 साल में करीब 4 गुना करते हुए 297 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। इसका मतलब अगर किसी निवेशक ने इस शेयर में 1 साल में 1 लाख रुपये लगाया होता तो उसके पास अभी करीब 4 लाख रुपये का कॉर्पस होता।
Elitecon International Share Price History
BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 4 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 महीने में 5 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। साथ ही साथ स्टॉक पिछले 3 महीने में 32 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीने में 77 प्रतिशत टूटा है। सालाना आधार पर देखें तो शेयर ने 1 साल में 297 प्रतिशत और पिछले 3 साल में 7400 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है।
हाल ही में कंपनी ने दी थी ये जानकारी
कंपनी ने हाल ही में एक अन्य फाइलिंग में यह भी बताया था कि उसने अपने भविष्य के विस्तार और शेयरधारकों को अच्छा वैल्यू देने के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बताया कि उसने मर्जर (विलय) से जुड़े टैक्स, रेगुलेटरी और ट्रांजैक्शन मैनेजमेंट के लिए ग्लोबल प्रोफेशनल फर्म Deloitte Touche Tohmatsu India LLP को अपना सलाहकार नियुक्त किया है।
फाइलिंग से मिली जानकारी के मुताबिक कंपनी का बोर्ड फिलहाल Sunbridge Agro Private Limited, Landsmill Agro Private Limited और Golden Cryo Private Limited के साथ विलय की योजना पर विचार कर रहा है, जिसके लिए सभी जरूरी वैधानिक और NCLT की मंजूरी ली जाएगी।




