FirstCry का शेयर धड़ाम! 10% से ज्यादा गिरकर 52 Week Low पर पहुंचा भाव – ब्रोकरेज ने घटाया टारगेट

AhmadJunaidBlogFebruary 16, 2026362 Views


FirstCry Share Price: सोमवार के कारोबार में FirstCry की पेरेंट कंपनी, ब्रेनबीज सॉल्यूशंस लिमिटेड (Brainbees Solutions Ltd) के शेयर में 10% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। इस भारी गिरावट की वजह से शेयर अपने फ्रेश 52 Week Low 237 रुपये को टच कर गया है। 

फिलहाल दोपहर 12:31 बजे तक स्टॉक बीएसई पर 10.12% या 27.30 रुपये गिरकर 242.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था और एनएसई पर स्टॉक 10.04% या 27.10 रुपये टूटकर 242.70 रुपये पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक में यह गिरावट दिसंबर तिमाही (Q3 FY26) के नतीजों के बाद आई है। 

सम्बंधित ख़बरें

Brainbees Solutions Share Price Target

ब्रोकरेज JM Financial ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग बरकरार रखी, लेकिन मार्च 2027 के लिए टारगेट प्राइस 460 रुपये से घटाकर 390 रुपये कर दिया। ब्रोकरेज ने कहा कि शॉर्ट टर्म में ग्रोथ और मार्जिन पर दबाव बना रह सकता है। हालांकि टारगेट घटाने के बावजूद ब्रोकरेज का मानना है कि मौजूदा स्तर पर शेयर में वैल्यू मौजूद है।

JM Financial के मुताबिक, कंपनी का इंडिया मल्टी-चैनल (IMC) रेवेन्यू सालाना आधार पर 9% बढ़ा। हालांकि डायपरिंग कैटेगरी में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और थर्ड-पार्टी कंज्यूमेबल ब्रांड्स की प्रोक्योरमेंट दिक्कतों ने ग्रोथ को प्रभावित किया।

इंटरनेशनल बिजनेस की रफ्तार भी धीमी रही और यह 7% सालाना बढ़ा। ब्रोकरेज ने इसकी वजह हॉरिजॉन्टल प्लेयर्स की ओर से बढ़ी प्रमोशनल एक्टिविटी को बताया।

GlobalBees ने संभाला मोर्चा

दूसरी ओर, कंपनी की यूनिट GlobalBees भारती की ईकाई के तुलना में स्थिर रही। इसका रेवेन्यू 22% सालाना बढ़ा, जबकि कोर कैटेगरी में 30% की मजबूत ग्रोथ दर्ज हुई।

मार्जिन पर असर, पर EBITDAM स्थिर

कंसोलिडेटेड स्तर पर ग्रॉस मार्जिन 220 बेसिस पॉइंट घटकर 34.8% पर आ गया। IMC सेगमेंट में ज्यादा डिस्काउंटिंग और GlobalBees के नॉन-कोर ब्रांड्स का असर इसके पीछे रहा। हालांकि कर्मचारी और मार्केटिंग खर्च में ऑपरेटिंग लेवरेज के कारण एडजस्टेड EBITDAM 6.3% पर लगभग स्थिर रहा।

आगे की रणनीति पर भरोसा

JM Financial ने कहा कि मैनेजमेंट को क्रमिक सुधार की उम्मीद है। यह सुधार RocketBees, FirstCry Qwik और ऑफलाइन स्टोर्स के पोर्टफोलियो री-अलाइनमेंट जैसी संरचनात्मक पहलों से आएगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...