सुस्त कारोबार के बीच इस स्मॉल कैप कंपनी में लगा 10% का अपर सर्किट! कंपनी जल्द ही जारी करेगी Q3 रिजल्ट – Details

AhmadJunaidBlogFebruary 5, 2026361 Views


Upper Circuit: बुधवार को शेयर बाजार में जारी सुस्त कारोबार के बीच एजुकेशन सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी, शांति एजुकेशनल इनिशिएटिव्स लिमिटेड (Shanti Educational Initiatives Ltd) के स्टॉक में आज 10% का अपर सर्किट लगा है। 

2,617.86 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली इस कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत चढ़कर 162.60 रुपये पर स्थिर है। यह शेयर आज 147.85 रुपये पर खुला था और अभी तक इसने अपना इंट्राडे हाई 162.60 रुपये को टच कर लिया है। बीएसई पर उपलब्ध डेटा के मुताबिक दोपहर 1:57 बजे तक कंपनी के 4,30,824 इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

सम्बंधित ख़बरें

जल्द ही जारी होगा Q3 रिजल्ट

कंपनी ने 02 फरवरी को अपने एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया था कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी मंगलवार, 10 फरवरी 2026 को होगी। इस बैठक में 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी के अनऑडिटेड वित्तीय रिजल्ट जारी किया जाएगा।

हाल ही में दी थी एक और बड़ी जानकारी

बीते 17 जनवरी के अपने फाइलिंग में कंपनी ने बताया था कि उसने अपनी सहायक कंपनी Uniformverse Private Limited के पक्ष में एक लेटर ऑफ कम्फर्ट (Letter of Comfort) जारी किया है। यह लेटर ऑफ कम्फर्ट ICICI Bank Limited को, Uniformverse Private Limited द्वारा ली गई क्रेडिट सुविधाओं के संबंध में दिया गया है।

सब्सिडियरी कंपनी Uniformverse Private Limited ने ICICI Bank Limited से ₹49.90 मिलियन की क्रेडिट सुविधा ली है। इसके लिए Shanti Educational Initiatives Limited ने यह लेटर ऑफ कम्फर्ट जारी किया है, जिसमें यह आश्वासन दिया गया है कि कंपनी बिना पूर्व लिखित अनुमति के सहायक कंपनी की चुकता शेयर पूंजी में अपने बेनिफिशियल ओनरशिप को कम नहीं करेगी। साथ ही, यह भी आश्वासन दिया गया है कि उधारकर्ता द्वारा किसी भी दायित्व के पालन में चूक होने की स्थिति में बैंक को होने वाले नुकसान से सुरक्षित रखा जाएगा।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...