₹30 से कम वाले इस शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट! 3 महीने में मिला 110% का मल्टीबैगर रिटर्न

AhmadJunaidBlogJune 1, 2026358 Views


रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज का कारोबार करने वाली कंपनी, इंडियाबुल्स लिमिटेड (Indiabulls Ltd) के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है। खबर लिखे जानें तक एनएसई पर स्टॉक 5% चढ़कर 22.08 रुपये पर स्थिर है।

फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 5,118.29 करोड़ रुपये का है। इस कंपनी के शेयर ने पिछले 3 महीने में 110 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

कंपनी ने बीते शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी थी जिसके बाद आज कंपनी के शेयर में तेजी देखने को मिल रही है। 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: मार्च तिमाही में कम हुआ घाटा! FY26 में मुनाफे में लौटी कंपनी, फोकस में 10 रुपये से कम वाला ये शेयर

कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक आगामी बुधवार, 3 जून 2026 को होगी जहां कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों की फंडिंग जरूरतों को पूरा करने के लिए पूंजी जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।

कंपनी ने बताया कि वो इक्विटी शेयर या इक्विटी से जुड़े कन्वर्टिबल/एक्सचेंजेबल सिक्योरिटीज जारी कर फंड जुटा सकती है। इसके लिए Qualified Institutional Placement (QIP), प्रेफरेंशियल इश्यू या अन्य वैध तरीकों का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने यह भी बताया कि फंड भारत या विदेश में जुटाया जा सकता है।

3 महीने में 110% का मल्टीबैगर रिटर्न

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 10 प्रतिशत से अधिक, पिछले 1 महीने में 11 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 110 प्रतिशत से अधिक और पिछले 6 महीनें में करीब 16 प्रतिशत चढ़ा है। कंपनी का शेयर पिछले 1 साल में 33 प्रतिशत से अधिक और पिछले 2 साल में 102 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

ये खबर पढ़ना ना भूलें: Q4 में इस FMCG कंपनी का रेवेन्यू 104% बढ़ा! शेयर में हलचल – आपके पोर्टफोलियो में है ये शेयर?

कंपनी के बारे में

Indiabulls Limited एक भारतीय लिस्टेड समूह (कॉनग्लोमरेट) कंपनी है, जो रियल एस्टेट डेवलपमेंट, कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट लीजिंग और डिजिटल फाइनेंशियल सर्विसेज जैसे कारोबार में सक्रिय है। साल 2025 के आखिर में कंपनी का रिस्ट्रक्चर किया गया था, जिसके तहत Dhani Services और Indiabulls Enterprises समेत कई इकाइयों को मिलाकर एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया गया।
 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...