
Stock in Focus: सिगरेट और तंबाकू प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी, एलीटकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (Elitecon International Ltd) ने बीते बुधवार को अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 29 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में दो बड़े फैसले लिए।
पहला कुमार अनुभव उपाध्याय को उसी दिन से कंपनी का एग्जीक्यूटिव एडिशनल डायरेक्टर नियुक्त किया गया। दूसरा विपिन शर्मा ने उसी दिन से मैनेजिंग डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया।
Elitecon International Share Price
कंपनी का शेयर सुबह 10:43 बजे तक एनएसई पर 0.27% या 0.10 रुपये चढ़कर 37.50 रुपये पर ट्रेड कर रहा था लेकिन बीएसई पर शेयर 0.13% या 0.05 रुपये टूटकर 37.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था।
FMCG कारोबार में बड़ा विस्तार प्लान
बुधवार को ही कंपनी ने एक अन्य फाइलिंग में बताया था कि अब वो अपने FMCG कारोबार को तेजी से बढ़ाते हुए एक मल्टी-कैटेगरी, कंज्यूमर-फेसिंग ब्रांड बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
कंपनी ने बताया था कि उसका लक्ष्य FY30 तक करीब ₹20,000 करोड़ का FMCG रेवेन्यू हासिल करना है। इसके लिए वह भारत में 5,000 से ज्यादा डिस्ट्रीब्यूटर्स और 5 लाख से अधिक रिटेल आउटलेट्स का नेटवर्क बनाने के साथ 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मौजूदगी बढ़ाने की योजना बना रही है।
इस विस्तार के लिए कंपनी करीब ₹700 करोड़ तक का निवेश करेगी। कंपनी ने बताया कि यह रणनीति दो हिस्सों में काम करेगी- एक तरफ घरेलू वितरण नेटवर्क को मजबूत करना और दूसरी तरफ वैश्विक बाजारों में पार्टनरशिप के जरिए विस्तार करना, ताकि नियमों और बाजार की जरूरतों के अनुसार स्थायी ग्रोथ हासिल की जा सके।
कंपनी ने अपने विस्तार पर कहा कि उसकी FMCG रणनीति भारत और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में संतुलित और अनुशासित तरीके से कारोबार बढ़ाने पर केंद्रित है। अगले दो साल में कंपनी देश में अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को तेजी से मजबूत करेगी और प्रमुख एक्सपोर्ट बाजारों में मौजूदगी बनाएगी। लंबे समय में कंपनी का लक्ष्य 15 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मल्टी-ब्रांड FMCG बिजनेस खड़ा करना है, जिससे FY30 तक ₹15,000-20,000 करोड़ का रेवेन्यू हासिल किया जा सके।






