बाजार धड़ाम लेकिन इस शेयर में लगा 5% का अपर सर्किट! टाटा मोटर्स से जुड़ी है जानकारी

AhmadJunaidBlogMay 12, 2026360 Views


Stock in Focus: मंगलवार 12 मई को भी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। लेकिन इस बीच 68.52 करोड़ रुपये के मार्केट कैप वाली स्मॉल कैप कंपनी, मैग्नस स्टील एंड इंफ्रा लिमिटेड (Magnus Steel and Infra Ltd) के शेयर में 5% का अपर सर्किट लगा है। 

स्टॉक में यह तेजी एक बड़े अपडेट के बाद आई है। कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसे Tata Motors Limited के गुजरात और महाराष्ट्र में बनने वाले नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर के रूप में चुना गया है और कंपनी ने RIECO Industries Limited के जरिए सप्लाई शुरू भी कर दी है और उसे बड़े स्तर के खरीद ऑर्डर मिले हैं।

इस ऑर्डर के तहत कंपनी हॉट रोल्ड स्टील प्लेट्स, HR शीट्स और स्ट्रक्चरल स्टील चैनल्स की सप्लाई करेगी, जिनका इस्तेमाल ऑटोमोबाइल फैक्ट्रियों के इंडस्ट्रियल शेड और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण में होगा।

मार्च-अप्रैल 2026 में कंपनी करीब 1,200 मीट्रिक टन स्टील की सप्लाई कर चुकी है, जिससे लगभग 8.50 करोड़ रुपये की इनकम आई है। वहीं FY 2026-27 के दौरान करीब 24 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर छह फेज में मिलने की संभावना है। इस तरह पूरे प्रोजेक्ट से कंपनी का कुल अनुमानित ऑर्डर बुक लगभग 32.50 करोड़ रुपये का हो सकता है।

कंपनी का कहना है कि यह डील उसे ऑटोमोबाइल इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में मजबूत पहचान दिलाएगी और उसकी आय में बड़ा इजाफा कर सकती है। कंपनी पहले आईटी सर्विसेज में थी, लेकिन अब स्टील ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर सप्लाई कारोबार पर फोकस कर रही है।

Magnus Steel and Infra Share Price

कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 9.65 रुपये चढ़कर 202.70 रुपये पर स्थिर है।

 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...