पेट्रोल-डीजल की महंगाई का बड़ा असर! इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री में भारत ने पहली बार अमेरिका को पछाड़ा

AhmadJunaidBlogMay 26, 2026358 Views


भारत में इलेक्ट्रिक कारों का क्रेज अब तेजी से बढ़ रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं कि इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी के मामले में भारत ने पहली बार अमेरिका को पीछे छोड़ दिया है।

बीते महीने अप्रैल 2026 में भारत में बिकने वाली कुल नई कारों में इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) की हिस्सेदारी 5.8% तक पहुंच गई, जबकि अमेरिका में यह आंकड़ा घटकर 5.1% ही रह गया।

सम्बंधित ख़बरें

भारत के ईवी वाहन में रिकार्ड इजाफा

VAHAN पोर्टल के रजिस्ट्रेशन डेटा के मुताबिक भारत में ईवी सेगमेंट लगातार मजबूत हो रहा है। मार्च 2026 में इलेक्ट्रिक कारों की हिस्सेदारी 5.1% थी, जबकि एक साल पहले अप्रैल 2025 में यह सिर्फ 3.7% थी।
 
नए इलेक्ट्रिक मॉडल लॉन्च होने और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों ने लोगों को ईवी तरफ तेजी से आकर्षित किया है। हालांकि, कुल बिक्री के मामले में अमेरिका अभी भी भारत से काफी आगे है। अप्रैल 2026 में भारत में करीब 23,500 इलेक्ट्रिक कारें बिकीं, जबकि अमेरिका में इसी दौरान लगभग 70,000 की बिक्री हुई। इसकी बड़ी वजह यह है कि अमेरिकी कार बाजार भारत से करीब तीन गुना बड़ा है।

टेस्ला और टाटा मोटर्स ने बेचे सबसे ज्यादा ईवी

अमेरिका में अभी भी टेस्ला सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें बेचने वाली कंपनी बनी हुई है। इसके बाद जनरल मोटर्स,फोर्ड मोटर कंपनी और हुंडई मोटर कंपनी का नंबर आता है।

वहीं भारत की बात करें तो टाटा मोटर्स की पैसेंजर व्हीकल यूनिट देश की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी बनी हुई है। कंपनी ने अप्रैल में 8,543 इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 92% ज्यादा है।

दूसरे नंबर पर महिंद्रा एंड महिंद्रा रही, जिसने 5,413 यूनिट की बिक्री दर्ज की। इसके बाद जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया ने 5,006 इलेक्ट्रिक कारें बेचकर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं विनफ़ास्ट और मारुति सुजुकी इंडिया ने मिलकर करीब 1,232 यूनिट की बिक्री की।

बढ़ते फ्यूल प्राइज और न्यू ईवी माॅडल ने किया आकर्षित

एक्सपर्ट्स का मानना है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और युद्ध की वजह से लोग आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में और बढ़ोतरी की अंदेशा लगा रहे हैं। यही कारण है कि अप्रैल में ईवी खरीदने वालों की संख्या रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई।

मई महीने में सरकारी तेल कंपनियों ने फ्यूल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी की है। इसके बाद माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की मांग और तेज हो सकती है।

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ शैलेश चंद्र का कहना है कि पश्चिम एशिया युद्ध के बाद कंपनी की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग में 20-25% तक की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...