
Sone-Chandi ka Bhav 16 April 2026: आगामी 19 अप्रैल को अक्षय तृतीय का पावन त्योहार पूरे देश में मनाया जाएगा। लेकिन उससे पहले सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक आज 24 कैरेट प्रति ग्राम सोने का भाव 15331 रुपये है और 22 कैरेट सोने का भाव प्रति ग्राम 14043 रुपये है। वहीं चांदी का भाव आज 252675 रुपये प्रति किलोग्राम है।
आपके शहर में आज सोने और चांदी का क्या है प्राइस?
बिजनेस टुडे के वेबसाइट के मुताबिक:
फ्यूचर ट्रेड में भी गोल्ड और सिल्वर ट्रेड में रैली
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोपहर 12:40 बजे तक सोने के 5 जून वाला फ्यूचर ट्रेड 0.51 प्रतिशत या 791 रुपये चढ़कर 154739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं चांदी के 5 मई वाला फ्यूचर ट्रेड 0.78 प्रतिशत या 1971 रुपये चढ़कर 253713 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रहा था।






