Servotech Renewable Share: पांच साल में 5200% से ज्यादा रिटर्न! आज इस रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी की बड़ी घोषणा – स्टॉक ऊपर

AhmadJunaidBlogSeptember 15, 2025396 Views


रिन्युएबल एनर्जी और EV चार्जिंग सेक्टर की कंपनी सर्वोटेक रिन्युएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (Servotech Renewable Power System Limited) ने आज अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बड़ी जानकारी दी है।

एनएसई पर लिस्ट यह शेयर खबर लिखे जानें तक 1.38% या 1.83 रुपये की तेजी के साथ 134.48 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। आज स्टॉक 133.90 रुपये पर ट्रेडिंग के लिए खुला था। इस शेयर ने निवेशकों को पांच साल में 5227% का रिटर्न दिया है। 

सम्बंधित ख़बरें

EV चार्जर और सोलर सॉल्यूशंस को लेकर कंपनी ने दी अहम जानकारी

कंपनी ने अपने लेटेस्ट एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि उसने मॉरीशस की कंपनी Enovra Energy Solutions Limited के साथ एक ट्रेड एग्रीमेंट किया है। इस समझौते के तहत, सर्वोटेक मॉरीशस और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई और इंस्टॉलेशन के लिए EV चार्जर और सोलर सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएगी। दोनों कंपनियों ने इस साझेदारी को मजबूत और लॉन्ग टर्म बनाने के लिए एक बाइंडिंग कमिटमेंट भी किया है।

Enovra Energy Solutions अब सर्वोटेक की तरफ से वहां की एक्सक्लूसिव रिप्रजेंटेटिव के तौर पर काम करेगी। Enovra, सर्वोटेक के प्रोडक्ट्स जैसे EV चार्जर और सोलर सॉल्यूशंस को मॉरीशस में बेचेगी और यह सारा काम कंपनी की टेक्निकल सपोर्ट टीम की मदद से किया जाएगा, ताकि वहां के लोगों को सस्ते और टिकाऊ ग्रीन एनर्जी विकल्प मिल सकें।

कंपनी ने अपने फाइलिंग में बताया कि इस साझेदारी से न सिर्फ सर्वोटेक की इंटरनेशनल मौजूदगी बढ़ेगी, बल्कि Enovra को भी मॉरीशस में ग्रीन एनर्जी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

Servotech Renewable Share Price History

150 रुपये से कम के इस शेयर ने निवेशकों को पिछले 5 दिन में करीब 3 प्रतिशत का रिटर्न और पिछले 1 महीने और 6 महीने में 9 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। 

हालांकि पिछले 1 साल में यह शेयर 24 प्रतिशत गिरा है। हालांकि पिछले 5 साल में यह शेयर 5227% चढ़ा है। 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...