OTT Release this Week: Nukkad Naatak, 24, सहित ये फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी पर हुई रिलीज- चेक करें लिस्ट

AhmadJunaidBlogApril 26, 2026358 Views


OTT Release this Week: अप्रैल खत्म होने से पहले आज एक बार फिर से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का डोज बढ़ा है। इस हफ्ते एक्शन, थ्रिलर, सोशल ड्रामा और हॉरर- हर जॉनर के शोज और फिल्में रिलीज हुई हैं। अगर आप वीकेंड में बिंज वॉचिंग का प्लान कर रहे हैं तो ये लिस्ट आपके काम की है। चलिए जानते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर कौन-कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आई है।

24 (JioHotstar)

’24’ एक हाई-स्टेक्स एक्शन थ्रिलर सीरीज़ है, जिसमें अनिल कपूर ने जय सिंह राठौड़ का किरदार निभाया है, जो एंटी-टेररिस्ट यूनिट (ATU) के हेड हैं। उन्हें देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश को रोकना होता है। कहानी में जबरदस्त एक्शन और सस्पेंस है, जहां जय सिंह समय के खिलाफ दौड़ते हुए न सिर्फ हमले को रोकते हैं बल्कि अपनी अगवा हुई बेटी को भी बचाने की कोशिश करते हैं।

Nukkad Naatak (Netflix)

तनमय शेखर द्वारा निर्देशित यह एक इंडी सोशल ड्रामा फिल्म है, जो दो कॉलेज दोस्तों की कहानी दिखाती है। ये दोनों कैंटीन से चोरी करते हुए पकड़े जाते हैं और कॉलेज से निकाल दिए जाते हैं। दोबारा एडमिशन पाने के लिए उन्हें झुग्गी के पाँच बच्चों का स्कूल में दाखिला कराना होता है। इसी सफर में उनकी खुद को समझने की शुरुआत होती है। इस दौरान वे बाल मजदूरी, सामाजिक असमानता जैसी समस्याओं से रूबरू होते हैं और अमीर-गरीब के बीच की खाई को समझते हैं।

If Wishes Could Kill (Netflix)

यह एक कोरियन साइकोलॉजिकल टेक-हॉरर सीरीज़ है, जो सेओरिन हाई स्कूल के पांच दोस्तों की कहानी पर आधारित है। उनकी जिंदगी तब खतरनाक मोड़ ले लेती है जब उन्हें “Girigo” नाम का एक रहस्यमयी ऐप मिलता है। यह ऐप उनकी इच्छाएं पूरी करता है, लेकिन इसके बदले 24 घंटे के अंदर उनकी मौत की उलटी गिनती शुरू हो जाती है। जैसे-जैसे वे इस ऐप के पीछे छिपे काले राज़ खोलते हैं, कहानी और ज्यादा डरावनी और रोमांचक बनती जाती है।

Greenland 2: Migration (Amazon Prime Video)

यह एक जबरदस्त एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जो गैरीटी परिवार की कहानी पर आधारित है। एक धूमकेतु के टकराने के बाद यह परिवार यूरोप में सुरक्षित जगह की तलाश में निकलता है। उनकी यात्रा में भयानक तूफान और खतरनाक हमलावरों का सामना होता है। कहानी मुख्य रूप से इस तीन लोगों के परिवार के संघर्ष और जिंदा रहने की कोशिशों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें साउथ फ्रांस तक पहुंचने की उनकी मुश्किल यात्रा को दिखाया गया है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...