
Coforge Share Price: आईटी कंपनी कोफोर्ज लिमिटेड (Coforge Ltd) के शेयरों में बुधवार को जोरदार खरीदारी दिखी। चौथी तिमाही के मजबूत नतीजों के बाद कंपनी का शेयर शुरुआती कारोबार में करीब 11% चढ़ गया। बेहतर रेवेन्यू ग्रोथ और उम्मीद से मजबूत EBITDA मार्जिन के कारण निवेशकों का भरोसा बढ़ा है।
दोपहर 12:13 बजे तक शेयर एनएसई पर 10.20% या 119.20 रुपये चढ़कर 1,288 रुपये पर कारोबार कर रहा था और बीएसई पर स्टॉक 10.17% या 118.85 रुपये चढ़कर 1287.15 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इस कंपनी का मार्केट कैप फिलहाल 43,155.13 करोड़ रुपये है।
मुनाफे में 145% की छलांग
कंपनी का नेट प्रॉफिट दिसंबर 2025 तिमाही के 250.2 करोड़ रुपये से बढ़कर मार्च 2026 तिमाही में 612.3 करोड़ रुपये पहुंच गया। सालाना आधार पर मुनाफा 134% बढ़ा।
रेवेन्यू भी मजबूत रहा। चौथी तिमाही में कंपनी की आय 5.2% बढ़कर 4450.4 करोड़ रुपये रही, जो पिछली तिमाही में 4231.5 करोड़ रुपये थी। सालाना आधार पर रेवेन्यू में 30% की बढ़त दर्ज हुई। EBITDA 18.5% बढ़कर 916.8 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछली तिमाही में 773.6 करोड़ रुपये था।
Motilal Oswal ने दिया बड़ा टारगेट
ब्रोकरेज Motilal Oswal Financial Services ने Coforge पर भरोसा जताते हुए शेयर के लिए 1800 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह मौजूदा स्तर से करीब 54% अपसाइड दिखाता है।
ब्रोकरेज ने कहा कि Coforge ने चौथी तिमाही में 2% QoQ कॉन्स्टेंट करेंसी रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज की, जो हमारे 1.5% अनुमान से बेहतर रही।MOFSL के मुताबिक कंपनी का EBIT मार्जिन 16.6% रहा, जो अनुमानित 15% से ऊपर है। कंपनी ने चौथी तिमाही में 648 मिलियन डॉलर का ऑर्डर इंटेक दर्ज किया और 12 महीने का executable order book 1.75 बिलियन डॉलर पर मजबूत बना हुआ है।
Cigniti Technologies में भी जोरदार तेजी
हाल में Coforge में विलय हुई Cigniti Technologies के शेयर भी 12% चढ़कर 1298.70 रुपये पहुंच गए। कंपनी ने 16 मई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। इस तारीख तक शेयर रखने वाले निवेशकों को 1:1 शेयर स्वैप अनुपात में Coforge के शेयर मिलेंगे। विलय प्रक्रिया के बाद Cigniti ने 5 मई को प्रस्तावित बोर्ड बैठक भी रद्द कर दी है, जिसमें नतीजों का ऐलान होना था।






