ChatGPT चलाना हो सकता है सस्ता! OpenAI कर रही है बड़ी तैयारी- रिपोर्ट

AhmadJunaidBlogJune 15, 2026360 Views


OpenAI Price Reduction 2026: ChatGPT इस्तेमाल करने वाले करोड़ों यूजर्स के लिए जल्द एक बड़ी खुशखबरी आ सकती है। बिजनेस टूडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, OpenAI अपनी AI सर्विस की कीमतों में कटौती करने पर विचार कर रही है। अगर ऐसा होता है तो ChatGPT, API और अन्य AI टूल्स का इस्तेमाल डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और बिजनेस के लिए पहले से और ज्यादा सस्ता हो जाएगा।

बिजनेस टुडे ने वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि OpenAI टोकन प्राइसिंग को कम करने पर काम कर रही है। टोकन AI इंडस्ट्री में एक तरह की यूनिट होती है, जिसके आधार पर AI मॉडल्स के इस्तेमाल का खर्च तय किया जाता है। जितने ज्यादा टोकन इस्तेमाल होंगे, उतनी ज्यादा लागत आएगी।

क्या सस्ती होगी AI सर्विस?

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि OpenAI की प्रतिद्वंद्वी कंपनी (Rival Company) Anthropic भी अपनी कीमतों में कटौती कर सकती है। ऐसे में AI सेक्टर में एआई की कीमतों को लेकर एक जंग शुरू होने की संभावना है।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: AI बना नौकरियों का दुश्मन! अमेरिका की इस कंपनी ने भारत में बंद किया अपना ऑपरेशन – 250 लोगों की गई जॉब

इससे सबसे ज्यादा फायदा उन कंपनियों और डेवलपर्स को होगा जो ChatGPT, Claude और अन्य AI मॉडल्स का इस्तेमाल करके अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज तैयार करते हैं। कम कीमतों का मतलब होगा कम खर्च और ज्यादा AI इस्तेमाल।

सैम ऑल्टमैन ने क्या दिए संकेत?

OpenAI के सीईओ सैम ऑल्टमैन पहले ही कह चुके हैं कि AI मॉडल्स को चलाने की लागत लगातार बढ़ रही है। उनका कहना है कि कंपनियां लंबे समय तक बिना रिटर्न के इतने महंगे AI सिस्टम नहीं चला सकतीं। फिर भी उन्होंने संकेत दिया था कि यूजर्स को कम खर्च में ज्यादा वैल्यू देने के रास्ते तलाशे जा रहे हैं।

दरअसल, OpenAI और Anthropic जैसी कंपनियां AI मॉडल्स को चलाने के लिए अरबों डॉलर खर्च कर रही हैं। इसमें हाई-परफॉर्मेंस चिप्स, डेटा सेंटर, बिजली और कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर पर भारी इन्वेस्ट किया जा रहा है। ऐसे में कीमतें घटाने का फैसला उनकी कमाई पर भी असर डाल सकता है।

ChatGPT को एक सुपरऐप बनाने की तैयारी

इस बीच OpenAI अब एंटरप्राइज कस्टमर्स पर ज्यादा फोकस कर रही है। कंपनी ChatGPT को एक ‘सुपरऐप’ में बदलने की योजना बना रही है, जिसमें इमेज जनरेशन, Codex और कई अन्य AI सेवाएं एक ही प्लेटफॉर्म पर मिल सकती हैं।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: ₹30,000 से कम में मिल रहे हैं ये दमदार Dishwasher! रोज-रोज बर्तन धोने की झंझट होगी खत्म

वहीं Anthropic का Claude Code एंटरप्राइज कस्टमर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसी वजह से OpenAI अपने Codex टूल का विस्तार कर रही है ताकि डेवलपर्स और कॉर्पोरेट कस्टमर्स को आकर्षित किया जा सके।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...