CCTV in Delhi: राजधानी में सुरक्षा के लिए बड़ा अपग्रेड! लगेंगे 50 हजार नए CCTV कैमरे, रात में भी दिखेगा गाड़ियों का नंबर प्लेट

AhmadJunaidBlogMay 18, 2026359 Views


CCTV in Delhi: दिल्ली सरकार राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने जा रही है। सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था में बड़ा टेक्नोलॉजी अपग्रेड किया है। अब दिल्ली में 50 हजार नए CCTV कैमरे लगाने की तैयारी है। खास बात यह है कि इनमें कई हाईटेक ANPR कैमरे भी होंगे, जो रात के अंधेरे में भी गाड़ियों की नंबर प्लेट आसानी से पढ़ सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें

इस पूरे प्रोजेक्ट पर दिल्ली सरकार करीब 646 करोड़ रुपये खर्च करेगी और इसे एक साल के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का यह फैसला सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से माइलस्टोन साबित होने वाला है। इस फैसले से महिला सुरक्षा और ट्रैफिक नियम पर प्रशासन की नजर और पैनी होगी।

क्या है ANPR तकनीक?

ANPR यानी Automatic Number Plate Recognition तकनीक ऐसे कैमरों में इस्तेमाल होती है, जो चलते हुए वाहनों की नंबर प्लेट स्कैन और रिकॉर्ड कर सकते हैं। इन कैमरों की मदद से:-

  • चोरी की गाड़ियों की पहचान आसान होगी
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जा सकेगी
  • अपराध में इस्तेमाल वाहनों को ट्रैक करने में आसानी होगी
  • रात में भी नंबर प्लेट पढ़ी जा सकेगी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास तौर से ऐसे कैमरों की मांग की थी जो गाड़ियों की नंबर प्लेट रात के अंधेरे में आसानी से पढ़ पाए। क्योंकि राजधानी के कई क्षेत्रों में सूरज ढलने के बाद अपराध घटनाओं की संख्या काफी बढ़ रही हैं। ऐसे में ANPR कैमरे  दोषियों को पकड़ने के लिए काफी मददगार साबित हो सकते हैं।

कहां लगाए जाएंगे कैमरे?

PWD अधिकारियों के मुताबिक:-

  • करीब 17 हजार कैमरे 8 मीटर ऊंचे बिजली के खंभों पर लगाए जाएंगे
  • हर पोल पर 2 से 3 बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे
  • करीब 1000 पोल ऐसे होंगे, जहां नंबर प्लेट रीडिंग वाले कैमरे लगाए जाएंगे
  • इनमें ज्यादातर ANPR कैमरे होंगे

हर कैमरे में लोकल स्टोरेज के लिए 512 GB का SD कार्ड भी लगाया जाएगा, ताकि फुटेज सुरक्षित रखी जा सके।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...