Apple vs Android: एप्पल यूजर्स ज्यादा वफादार! 96% लोग नहीं छोड़ते iPhone – एंड्रॉइड यूजर्स क्यों करते हैं स्विच?

AhmadJunaidBlogApril 18, 2026358 Views


स्मार्टफोन की दुनिया में कौन सा ब्रांड सबसे बेहतर है, यह बहस सालों से चली आ रही है। लेकिन Sell Cell के हालिया ‘स्मार्टफोन लॉयल्टी सर्वे 2026’ ने इस पर एक नई मुहर लगा दी है।

इस सर्वे के मुताबिक, एप्पल आईफोन इस्तेमाल करने वाले लोग अपने ब्रांड के प्रति एंड्रॉइड यूजर्स के मुकाबले कहीं ज्यादा वफादार हैं। 5,000 से ज्यादा लोगों पर किए गए इस अध्ययन में सामने आया है कि एप्पल की यूजर लॉयल्टी अब 96.4% के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जो साल 2021 में 91.9% थी।

सम्बंधित ख़बरें

दूसरी ओर, एंड्रॉइड यूजर्स के बीच अपनी कंपनी के साथ बने रहने की दर 86.4% दर्ज की गई है। हालांकि यह आंकड़ा भी काफी मजबूत है, लेकिन चिंता की बात यह है कि 13.6% एंड्रॉइड यूजर्स अपना फोन बदलने यानी स्विच करने की योजना बना रहे हैं। इसके मुकाबले केवल 3.6% आईफोन यूजर्स ही दूसरे ब्रांड की ओर जाने की सोच रहे हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि एप्पल ने टेक इंडस्ट्री में एक बेहद स्थिर और भरोसेमंद आधार तैयार कर लिया है।

क्यों नहीं टूट रहा एप्पल का जादू?

एप्पल के प्रति इस अटूट भरोसे के पीछे कई बड़े कारण हैं। सर्वे के अनुसार, 60.8% आईफोन यूजर्स सिर्फ इसलिए साथ जुड़े हैं क्योंकि एप्पल उनका पसंदीदा ब्रांड है। इसके अलावा, 17.4% यूजर्स एप्पल के ‘इकोसिस्टम’ की वजह से इसे नहीं छोड़ते। यानी उनके पास एप्पल की घड़ी, मैकबुक या अन्य प्रोडक्ट हैं, जो एक-दूसरे से इतनी बारीकी से जुड़ी हैं कि फोन बदलना उन्हें मुश्किल लगता है।

सैमसंग और गूगल का क्या हाल?

सैमसंग और गूगल जैसे ब्रांड्स ने भी पिछले कुछ सालों में अपनी स्थिति सुधारी है। टेक एक्सपर्ट का कहना है कि सैमसंग की लॉयल्टी 2021 के 74% से बढ़कर अब 90.1% हो गई है। वहीं गूगल ने भी लंबी छलांग लगाते हुए अपनी स्थिति 65.2% से सुधारकर 86.8% कर ली है। लेकिन जब बात स्विच करने की आती है, तो एप्पल का पलड़ा भारी रहता है। जो एंड्रॉइड यूजर्स फोन बदलना चाहते हैं, उनमें से 26.8% की पहली पसंद आईफोन है।

एंड्रॉइड यूजर्स का लचीला रुख

एंड्रॉइड इस्तेमाल करने वाले लोगों के पास ऑप्शन की भरमार होती है, जो उनकी वफादारी पर थोड़ा असर डालती है। उन्हें अलग-अलग कंपनियों के फोन और बेहतर डील्स आकर्षित करती हैं।

कई यूजर्स को लगता है कि आईफोन काफी महंगे हैं, इसलिए वे दूसरे ब्रांड्स को चुनते हैं। स्मार्टफोन के साथ बिताए गए समय की बात करें, तो यहां भी बड़ा अंतर है। लगभग 83.8% आईफोन यूजर्स ऐसे हैं जो पिछले 5 सालों से भी ज्यादा समय से एप्पल के साथ हैं, जबकि एंड्रॉइड में ऐसा करने वाले केवल 33.8% लोग ही हैं।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...