Anand Mahindra: मनाली-मसूरी छोड़िए! आनंद महिंद्रा ने बताई ऐसी जगह, जहां आज भी मिलती है असली शांति

AhmadJunaidBlogJune 8, 2026357 Views


Overtourism in India Hill Stations: इस गर्मी के मौसम में कौन शख्स बर्फीले पहाड़ों और हिल स्टेशनों का सफर नहीं करना चाहेगा। मगर आज इन जगहों पर बढ़ते ट्रैफिक और ओवरटूरिज्म की वजह से टूरिस्ट घंटों जाम फंसे रहने को मजबूत हो रहे हैं। हाल के दिनों मनाली, मसूरी, नैनीताल या फिर किसी दूसरे लोकप्रिय हिल स्टेशन से भारी भीड़ और जाम की तस्वीरें और वीडियो आई थी।

इसी को लेकर अब महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने भी चिंता जताई है। उनका कहना है कि भारत के कई मशहूर पर्यटन स्थल अब अपनी ही पॉपुलैरिटी का बोझ उठाने में संघर्ष कर रहे हैं।

हिल स्टेशन पर बढ़ती भीड़ से परेशान आंनद महिंद्रा

आनंद महिंद्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि उनकी सोशल मीडिया फीड लगातार ऐसे वीडियो और तस्वीरों से भरी हुई है, जिनमें हिल स्टेशनों पर भारी भीड़, ट्रैफिक जाम और परेशान पर्यटक नजर आ रहे हैं।

उन्होंने लिखा, देश के सबसे पॉपुलर पर्यटन स्थल अब अपनी सफलता का ही शिकार होते जा रहे हैं। महिंद्रा का कहना है कि लोग छुट्टियों में सुकून और आराम की तलाश में जाते हैं, लेकिन कई बार वहां पहुंचकर उन्हें घंटों ट्रैफिक जाम में फंसना पड़ता है और हर जगह इतनी भीड़ मिलती है कि छुट्टियों का मजा ही खराब हो जाता है।

एक्सपर्ट्स भी लंबे समय से चेतावनी देते रहे हैं कि ओवरटूरिज्म की वजह से पहाड़ी इलाकों के नाजुक इकोसिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है और बुनियादी सुविधाओं पर भी असर पड़ सकता है।

भारत में खूबसूरत जगहों की कोई कमी नहीं

महिंद्रा ने इस समस्या का एक समाधान भी सुझाया। उन्होंने कहा कि लोगों को सिर्फ उन्हीं जगहों पर जाने की बजाय भारत के कम चर्चित लेकिन बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थलों को भी एक्सप्लोर करना चाहिए।

ये खबर पढ़ना ना भूलें: इस टैलेंटेड बच्चे को ढूंढ रहे हैं अरबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा, सोशल मीडिया पर इसके माता-पिता से संपर्क कराने कि की अपील

उन्होंने अपने फॉलोअर्स से ऐसे ‘हिडन जेम्स’  कम मशहूर लेकिन शानदार जगहों के बारे में बताने को कहा, ताकि उन्हें ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने तमिलनाडु के वालपराई का जिक्र किया। अनामलाई पहाड़ियों में बसा यह छोटा हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, चाय बागानों, घने जंगलों और शांत माहौल के लिए जाना जाता है।

महिंद्रा ने वालपराई की तुलना पुराने दौर के मुनार से करते हुए कहा कि यह वैसा ही खूबसूरत अनुभव देता है, जैसा लोग 30 साल पहले मुनार में महसूस करते थे। यहां तक पहुंचने के लिए पोल्लाची से करीब 40 हेयरपिन मोड़ों वाली रोमांचक सड़क से गुजरना पड़ता है।

यह इलाका सिर्फ खूबसूरत नजारों के लिए ही नहीं, बल्कि वन्यजीवों के लिए भी मशहूर है। यहां हाथी, सिंहपूंछ वाले मकाक और ग्रेट हॉर्नबिल जैसे दुर्लभ जीव भी देखने को मिल सकते हैं।

ओवरटूरिज्म के कारण लग रहे लंबे जाम

हाल ही में मनाली से सामने आए वीडियो में कई किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम देखा गया था। इसी तरह मसूरी और नैनीताल में भी सड़कों पर भारी भीड़ और लंबी गाड़ियों की कतारें देखने को मिलीं। कई पर्यटकों ने शिकायत की कि जिन जगहों पर वे सुकून की तलाश में गए थे, वहां उन्हें घंटों ट्रैफिक और भीड़ का सामना करना पड़ा।



0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...