
Airtel Priority Postpaid: एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए ‘Priority Postpaid’ नाम से नई सर्विस लॉन्च की। कंपनी का दावा है कि यह सर्विस 5G स्लाइसिंग (5G Slicing) टेक्नोलॉजी पर आधारित है और पोस्टपेड ग्राहकों को ज्यादा स्थिर और भरोसेमंद नेटवर्क एक्सपीरियंस देगी।
5G स्लाइसिंग एक ऐसी टेक्नोलॉजी है जिसकी मदद से टेलीकॉम कंपनियां एक ही फिजिकल 5G नेटवर्क को कई वर्चुअल नेटवर्कों में बांट सकती हैं। कंपनी ने कहा कि यह सर्विस खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार की गई है, जिन्हें काम, एंटरटेनमेंट या ऑनलाइन कोलैब के दौरान बिना रुकावट कनेक्टिविटी की जरूरत होती है।
एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड प्लान्स
मौजूदा एयरटेल पोस्टपेड प्लान से कितना अलग और मौजूदा पोस्टपेड ग्राहक क्या करें?
एयरटेल प्रायोरिटी पोस्टपेड (Airtel Priority Postpaid) सामान्य पोस्टपेड प्लान्स से अलग नहीं, बल्कि उसका ही एक एडवांस रूप है।कंपनी ने बताया कि यह सर्विस सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध होगी। मौजूदा पोस्टपेड ग्राहक इसका फायदा अपने-आप लेने लगेंगे। वहीं प्रीपेड ग्राहक Airtel ऐप या Airtel स्टोर के जरिए पोस्टपेड में स्विच कर सकते हैं।
यह सर्विस उन स्मार्टफोन्स पर काम करेगी जो 5G SA सपोर्ट करते हैं और जिनमें लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट मौजूद है। ग्राहक Airtel ऐप के जरिए भी अपने फोन की रेडीनेस चेक कर सकते हैं।
5G स्लाइसिंग से नेटवर्क होगा ज्यादा स्मार्ट
एयरटेल ने अपनी 5G नेटवर्क क्षमता को slicing टेक्नोलॉजी के जरिए अपग्रेड किया है। इस तकनीक की मदद से नेटवर्क क्षमता को अलग-अलग हिस्सों में बांटकर जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे भीड़भाड़ या ज्यादा ट्रैफिक के दौरान भी प्रायोरिटी ग्राहकों को बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा।
कंपनी के मुताबिक, यह टेक्नोलॉजी नेटवर्क को ज्यादा अच्छा बनाती है और क्षमता का टार्गेटेड इस्तेमाल संभव करती है, जिससे ग्राहकों को ज्यादा स्थिर कनेक्टिविटी मिलती है।
भारत में पहली बार लॉन्च हुई ऐसी सर्विस
पिछले एक साल में अमेरिका, सिंगापुर, ब्रिटेन और मलेशिया जैसे देशों में slicing आधारित 5G सेवाएं शुरू हुई हैं। एयरटेल का कहना है कि भारत में इस तरह की सर्विस लॉन्च करने वाली वह पहली कंपनी है।
एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ शश्वत शर्मा ने कहा कि हमारा फोकस हमेशा ऐसी इनोवेशन पर रहता है जो ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाए। प्रायोरिटी पोस्टपेड हमारी नई 5G slicing आधारित सेवा है, जो ग्राहकों को ज्यादा भरोसेमंद और बेहतर नेटवर्क अनुभव देगी।
उन्होंने कहा कि चाहे ग्राहक ट्रैफिक में क्लाइंट कॉल पर हों, किसी भीड़भाड़ वाले कॉन्सर्ट में स्ट्रीमिंग कर रहे हों या भीड़भाड़ वाले बाजार में कैब बुक कर रहे हों, यह सेवा बेहतर कनेक्टिविटी देने में मदद करेगी।






