Mercury Ev-Tech share: EV मार्केट में तेजी से विस्तार कर रही है ये स्मॉल कैप ईवी कंपनी! अब गुजरात में किया ये बड़ा काम – Details

AhmadJunaidBlogSeptember 23, 2025429 Views


EV Penny Stock: स्मॉल कैप ईवी स्टॉक Mercury Ev-Tech के शेयरों में आज तेजी देखने को मिल रही है। दरअसल यह तेजी कंपनी द्वारा दी गई एक जानकारी के बाद सामने आई है। सोमवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने बताया कि उसने गुजरात में दो नए शोरूम खोले हैं। पहला शोरूम हैलोल (Halol) और दूसरा शोरूम राजकोट (Rajkot) में खोला गया है।

सम्बंधित ख़बरें

फिलहाल खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 11:37 बजे तक बीएसई पर 0.12% या 0.06 रुपये की तेजी के साथ 50.78 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

Mercury Ev-Tech के प्रमुख बिजनेस डेवलपमेंट्स

हाल ही में कंपनी ने कई महत्वपूर्ण बिजनेस कदम उठाए हैं, जिनमें EV Nest Private Limited के साथ मर्जर का ऐलान किया है जिसे अहमदाबाद के नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (NCLT) ने मंजूरी दी है। 

इसके अलावा, कंपनी को इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (ICAT) से ‘MUSHAK EV’ नामक स्पेशल पर्पस फोर-व्हीलर गुड्स कैरियर वाहन के निर्माण के लिए मंजूरी मिली है। यह मंजूरी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, जो उसे इस नए वाहन के उत्पादन और बिक्री में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है।

अपने ग्रोथ को आगे बढ़ाते हुए, कंपनी ‘Make in India’ ईवी को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और वर्टिकली इंटीग्रेटेड बिजनेस मॉडल बना रही है। Mercury Ev-Tech ने भावनगर में एक नया EV शोरूम भी खोला है और वडोदरा में एक बड़ी लीथियम-आयन बैटरी मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का निर्माण कर रही है।

Mercury Ev-Tech Share Price History

BSE Analytics के मुताबिक कंपनी का शेयर पिछले 1 हफ्ते में 8 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। वहीं पिछले 1 महीने में शेयर 3 प्रतिशत से अधिक, पिछले 3 महीने में 11 प्रतिशत से अधिक, पिछले 6 महीने में 16 प्रतिशत से अधिक और पिछले 1 साल में 52 प्रतिशत से ज्यादा टूटा है। 

 

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...