Sigachi Industries Share Price: कल 16% से अधिक चढ़ा था और आज फिर 12% से ज्यादा चढ़ा ₹50 से कम वाला ये फार्मा स्टॉक, जल्द मिलने वाला है डिविडेंड

AhmadJunaidBlogSeptember 14, 2025437 Views


Sigachi Industries Share Price: फार्मा सेक्टर की स्मॉल कैप कंपनी सिगाची इंडस्ट्रीज (Sigachi Industries) के शेयरों में आज एक बार फिर से 12% की तेजी देखने को मिल रही है। इस शेयर में बीते गुरुवार को भी 16% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई थी। 

50 रुपये से कम वाले इस पेनी स्टॉक ने अपने निवेशकों को मात्र 1 हफ्ते में अब तक 34 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। यह कंपनी जल्द ही अपने निवेशकों को डिविडेंड देने जा रही है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 16 सितंबर है।

सम्बंधित ख़बरें

खबर लिखे जानें तक शेयर सुबह 10:31 बजे तक बीएसई पर 12.47% या 4.71 रुपये की तेजी के साथ 42.48 रुपये पर कारोबार कर रहा था तो वहीं एनएसई पर स्टॉक 11.91% या 4.49 रुपये चढ़कर 42.19 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई के डेटा के मुताबिक सुबह 10:18 बजे तक कंपनी के 1,15,40,043 (1.15 करोड़) इक्विटी शेयरों में ट्रेड हुआ है। 

हर शेयर पर इतना डिविडेंड

कंपनी ने हर शेयर पर 0.10 रुपये के डिविडेंड देने की घोषणा की है जिसके लिए रिकॉर्ड डेट आगामी 16 सितंबर है।

Sigachi Industries Dividend History

बीएसई पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक कंपनी ने इससे पहले अगस्त 2024 में भी 0.10 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले अगस्त 2023 और अगस्त 2022 में कंपनी ने 1-1 रुपये का डिविडेंड दिया था।

Sigachi Industries एक फार्मा और फूड इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी है, जो माइक्रोक्रिस्टलाइन सेलुलोज (MCC) बनाती है। ये एक तरह का पाउडर होता है जो दवाओं और फूड प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल होता है। कंपनी की शुरुआत 1989 में हुई थी और इसके प्लांट हैदराबाद, गुजरात और जम्मू में हैं। इसकी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल दवा, खाना, कॉस्मेटिक्स और हेल्थ सप्लीमेंट्स में होता है। Sigachi अपने सेगमेंट में एक लीडिंग कंपनी मानी जाती है और एक्सपोर्ट भी करती है। यह एक स्मॉल कैप स्टॉक है, जिसमें लंबे समय के लिए ग्रोथ की संभावना मानी जाती है।

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Previous Post

Next Post

Loading Next Post...
Search Trending
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...